पी एल वी का प्रयास हुआ सफल दृष्टिहीन दिव्यांग का खुला बैंक खाता ।
डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार जी के निर्देश पर माटकू पंचायत सचिवालय में कार्यरत पी एल वी मीरा मंडल के द्वारा कुछ दिन पूर्व एक दिव्यांग रानी सिंह पिता स्व रोहिणी सिंह गांव माटकु को लेकर बी.ओ.आई पोटका शाखा में उसके बैंक खाता खुलवाने हेतु फॉर्म भर कर आवश्यक दस्तावेज जमा किए गए थे

पी एल वी का प्रयास हुआ सफल दृष्टिहीन दिव्यांग का खुला बैंक खाता ।
अभिजीत सेन
जमशेदपुर/ पोटका
डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार जी के निर्देश पर माटकू पंचायत सचिवालय में कार्यरत पी एल वी मीरा मंडल के द्वारा कुछ दिन पूर्व एक दिव्यांग रानी सिंह पिता स्व रोहिणी सिंह गांव माटकु को लेकर बी.ओ.आई पोटका शाखा में उसके बैंक खाता खुलवाने हेतु फॉर्म भर कर आवश्यक दस्तावेज जमा किए गए थे दिव्यांग को उसके पासबुक बी.ओ.आई पोटका से प्राप्त हो गए बताते चलें कुछ दिन पूर्व डालसा सचिव के निर्देश पर माटकू गांव में डोर टू डोर विधिक जागरूकता अभियान के दौरान उक्त दृष्टिहीन दिव्यांग के द्वारा उसके दिव्यांगता प्रमाण पत्र तीन वर्ष पूर्व बनाए जाने के बावजूद भी उसके बैंक खाता नहीं खोले जाने के कारण पेंशन ना मिलने की शिकायत की गई थी

कई बार उनके परिजन के द्वारा कोशिश करने पर भी दिव्यांग की आधार कार्ड ना बना पाने के वजह से खाता नहीं खुलवा पाए थे जब की दिव्यांगों का वोटर कार्ड के माध्यम से भी खाता खोले जा सकते हैं।इस विषय पर प्रबंधक अशोक हांसदा से बात की गई तो उन्होंने दिव्यांगजनों के प्रति अपनी संवेदनशीलता को दर्शाते हुए त्वरित बैंक कर्मी को दिव्यांग का खाता खोलने के लिए निर्देश दिए आज दिव्यांग को उसके बैंक खाता प्राप्त हुआ। अभी इन्हें स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन भत्ता का लाभ दिलाने हेतु आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे।दिव्यांग रानी सिंह के द्वारा उनके जैसे असहाय दृष्टिहीन दिव्यांग का मदद के लिए आगे आए डालसा का एवं पी एल वी मीरा मंडल का आभार व्यक्त किया।मौके दिव्यांग रानी सिंह के साथ डालसा के पी एल वी मीरा मंडल उपस्थित रहे




