भंडारीडीह स्थित जिला नियंत्रण कक्ष में मंगलवार को विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित
भंडारीडीह स्थित जिला नियंत्रण कक्ष में मंगलवार को विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित

भंडारीडीह स्थित जिला नियंत्रण कक्ष में मंगलवार को विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: भंडारीडीह स्थित जिला नियंत्रण कक्ष में मंगलवार को विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित कर सहायक अवर निरीक्षक श्रीपति मांझी को विदाई दी गई। इस दौरान पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार समेत अवर निरीक्षक व कर्मियों ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया और उनके आने वाले कल के लिए सुखद जीवन की कामना किया गया। विदाई समारोह के दौरान उन्हें शॉल ओढ़ाकर अन्य सामान भेट किया गया। बताया गया कि वर्ष 2002 में श्रीपति मांझी ने अपना योगदान दिया था।

उन्होंने कुशलतापूर्वक अपने 21 सालों के कार्यकाल का निर्वहन किया। श्री पति मांझी का कार्यकाल 31 जनवरी 2023 को समाप्त हुई। मौके पर अवर निरीक्षक अभिषेक रंजन, अभिषेक कुमार, आरक्षी संजय कुमार यादव, मनीष कुमार, रविंद्र कुमार , विशाल, अमित कुमार साव ,मुस्तकीम अंसारी, दीपक, महिला आरक्षी उषा कुमारी, रोशनी कुमारी, कोमल कुमारी, राधा कुमारी ,माया कुमारी आदि मौजूद थे।