Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

30 साल पुरानी आरती ज्वैलर्स ने डेली मार्केट में नए ठिकाने से शुरू किया कारोबार, SBI चीफ मैनेजर ने किया शुभारंभ

बस स्टैंड रोड स्थित जेएमएम कार्यालय के समीप डेली मार्केट में आरती ज्वैलर्स का विधिवत शुभारंभ किया गया।

30 साल पुरानी आरती ज्वैलर्स ने डेली मार्केट में नए ठिकाने से शुरू किया कारोबार, SBI चीफ मैनेजर ने किया शुभारंभ

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : बस स्टैंड रोड स्थित जेएमएम कार्यालय के समीप डेली मार्केट में आरती ज्वैलर्स का विधिवत शुभारंभ किया गया। प्रतिष्ठान का उद्घाटन एसबीआई के चीफ मैनेजर अरुण कुमार यादव और प्रतिष्ठान के संचालक कुंदन स्वर्णकार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

बताया गया कि आरती ज्वैलर्स पिछले करीब 30 वर्षों से अंबेडकर चौक स्थित अपनी पुरानी दुकान से कारोबार कर रहा था। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद पुरानी दुकान प्रभावित होने पर नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराए गए नए दुकान में आरती ज्वैलर्स को शिफ्ट किया गया है। अब प्रतिष्ठान ने डेली मार्केट स्थित नए परिसर से अपने कारोबार की शुरुआत की है।

उद्घाटन समारोह के दौरान प्रतिष्ठान से जुड़े लोगों एवं शुभचिंतकों ने नए प्रतिष्ठान के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर लक्ष्मी देवी, मो. साहिल, सुजीत कुमार, रुपेश ठाकुर, विराट स्वर्णकार, आर्यन स्वर्णकार, इसिका कुमारी, वैष्णवी कुमारी एवं वेमिका कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

करीब तीन दशक से ग्राहकों का भरोसा हासिल करने वाले आरती ज्वैलर्स के नए स्थान पर शिफ्ट होने से संचालकों और ग्राहकों में उत्साह देखा गया। उपस्थित लोगों ने प्रतिष्ठान के सफल संचालन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button