3 जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक

गिरीडीह, मनोज कुमार।
गिरीडीह: आगामी 3 जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड और बिरनी प्रखंड में कार्यक्रम होना है उनके आगमन की तैयारी को लेकर अध्यक्ष धनंजय सिंह ने सभी प्रखंड अध्यक्षों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई
वही इस बाबत जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में प्रदेश अध्यक्ष इस जिले के सभी प्रखंडों का दौरा करेंगे कांग्रेस पार्टी सबसे पुरानी पार्टी है उनके कार्यकर्ता हर गांव में हर घर में है बस हमें उन्हें जागृत करने की जरूरत है। पिछले 20 साल से पार्टी का ना तो कोई सांसद और ना ही विधायक है फिर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं है मेरे पिता तिलकधारी सिंह 2004 तक सांसद थे उसके बाद पार्टी का ना कोई विधायक हे ना सांसद फिर भी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नही है।

बैठक में प्रखंड अध्यक्ष अकबर अंसारी,मनोज राय,निरंजन राय , निरंजन तिवारी,माशर इमाम, नागेश्वर मंडल, मोतीलाल शास्त्री, युवा अध्यक्ष हसनैन,जय प्रकाश सिंह, नेसब, महमूद अली खान, बाली राय, कैलाश पाठक,राजेश तुरी, जमुना शर्मा, बिमल सिंह, धोकल दास,नूरी,असगर, यश,बेलाल,दिलावर, प्रो.मंजूर, प्रो, मुकेश साहा,संजय सिंह, प्रकाश मंडल,जुनैद आदि थे