28 वर्षों की आस्था और परंपरा का भव्य उत्सव! रविंद्र ग्रंथागार काली पूजा समिति ने सजाया मां काली का दरबार, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन
गिरिडीह में आस्था, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। रविंद्र ग्रंथागार काली पूजा समिति की ओर से बंगला स्कूल परिसर में इस वर्ष भी मां काली की पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान और धूमधाम के साथ की गई।

28 वर्षों की आस्था और परंपरा का भव्य उत्सव! रविंद्र ग्रंथागार काली पूजा समिति ने सजाया मां काली का दरबार, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन
गिरिडीह : मनोज कुमार।
गिरिडीह : गिरिडीह में आस्था, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। रविंद्र ग्रंथागार काली पूजा समिति की ओर से बंगला स्कूल परिसर में इस वर्ष भी मां काली की पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान और धूमधाम के साथ की गई। समिति पिछले करीब 28 वर्षों से लगातार मां काली की पूजा का आयोजन करती आ रही है और अपनी इस धार्मिक परंपरा को हर वर्ष और अधिक भव्यता के साथ आगे बढ़ा रही है।

इस वर्ष पूजा पंडाल की भव्यता देखते ही बन रही है। आकर्षक सजावट और खूबसूरत बनावट के साथ तैयार किए गए पंडाल में मां काली का भव्य दरबार सजाया गया है। वहीं, मां की प्रतिमा बंगाल के कुशल कारीगरों द्वारा तैयार की गई है, जिसकी कलात्मकता और भव्य स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

पूजा-अर्चना के दूसरे दिन समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा और उत्साह ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। दर्शकों ने भी तालियों के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष तरुण मुखर्जी के साथ अरिंदम बसु, वैद्यनाथ पॉल, विश्वनाथ पॉल, संदीप चटर्जी, पार्थो सरकार, बाबू घोष, आयन बनर्जी, प्रणेश दास, डॉ. आलोक रंजन रॉय, सुमित चटर्जी, असीम डे सहित समिति के अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।



