Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीति

216 पीडीएस में 208 पर कारवाई पूर्व एवं वर्तमान डीएसओ पर भी जांच हो : संघ

216 पीडीएस में 208 पर कारवाई पूर्व एवं वर्तमान डीएसओ पर भी जांच हो : संघ

216 पीडीएस में 208 पर कारवाई पूर्व एवं वर्तमान डीएसओ पर भी जांच हो : संघ

गिरिडीह, मनोज कुमार। 

गिरिडीह: पीडीएस संघर्ष समिति के बैनर तले 208 दुकानों के संचालन की अनुज्ञप्ति की मांग को लेकर अंबेडकर चौक पर दीया अनिश्चितकालीन धरना एक रैली निकालकर नगर भ्रमण करते हुए धरना स्थल पर पहुंचकर धरना पर सभी डीलर डटे हुए हैं वही इस संदर्भ

जानिए क्या कहा समिति ने

पीडीएस संघर्ष समिति सदस्यों ने कहा कि पिछले दिनों 22 सितंबर को जिले के 208 पीडीएस दुकान की अनुज्ञप्ति रद्द एक साजिस के तहत किया है उन्होंने ने कहा जब 2020 में कोरोना काल मे तत्कलीन डीएसओ ने 2016 नये डीलर की अनुज्ञप्ति जारी किया था .और सभी स्वंय सहायता समूहों एवं पैक्स को जिला आपूर्ति विभाग के द्वारा एलॉटमेंट ई -पॉश मशीन भी उपलब्ध कराया गया था .कहा कि पूर्व के डीएसओ पवन मंडल एवं बिजय कुमार ने भी 107 दुकान दिनांक 7- 3 -2019 -25- 2- 2020 के द्वारा विभन्न स्वंय सहायता समूह को दुकान की संचालन करने की अनुज्ञप्ति दिया गया था.इसी विज्ञापन पर सभी अनुज्ञप्ति की जांच किया जाए कहा सरकार ने महिला समूह को आत्मनिर्भर बनाने एवं सशक्तिकरण करने के उदेश्य से सरकार द्वारा महिला समूहों को अनुज्ञप्ति निर्गत किये जाने का प्रावधान लाया गया था.कहा कि आज जिले के वर्तमान डीएसओ ने 208 दुकान को पूर्वाग्रह से ग्रषित होकर रद्द किया है .कहा कि पैक्स की अनुज्ञप्ति को रद्द करना डीएसओ ने एक साजिस के तहत किया .उन्होंने त्रिस्तरीय टीम जिला बुलाकर 208 पीडीएस दुकान को वैगर फोटोग्राफी कराये आनन – फानन में सभी अभिलेख भेज दिया गया साथ ही एक साजिस के तहत छः दुकान की अभिलेख को एनकेन प्रकरण अभिलेख को गुमकर रखा यह भी जांच की विषय आखिर यह छह अभिलेख रांची टीम को क्यो नही दिया गया साथ ही अगर जल्द से जल्द 208 पीडीएस दुकानों का संचालन का अनुज्ञप्ति नहीं दिया गया तो संघ के द्वारा आत्मदाह करने की चेतावनी भी दी गई ।

ये भी जानिए क्या है खास 

अपको बता दे कि भाजपा नेता और संघ के संरक्षक चुन्नुकांत ने भी संघ की मांगों को समर्थन करते हुए जल्द से जल्द पीडीएस दुकानों का संचालन करने की अनुज्ञप्ति की मांग किया वही इस धरना कार्यक्रम में संगठन मंत्री मुस्लिम अंसारी ,सचिव प्रियंका कुमारी ,बबीता देवी ,गीता देवी ,कुमारी रुखसाना, सोनम कुमारी ,पूनम कुमारी ,यशोदा वर्मा, भुनेश्वरी देवी, पिंकी वर्मा सहित सभी डीलर मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button