20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिती की बैठक
20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिती की बैठक

नगर भवन में आयोजित हुआ 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिती की बैठक बैठक में उपस्थित हुए मंत्री हाफिजुल हसन किया विकास योजनाओं की समीक्षा
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : नगर भवन में बुधवार को जिला 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति गिरिडीह की बैठक अल्पसंख्यक एवं पर्यटन कला मंत्री हाफिजुल हसन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बगोदर विधायक विनोद सिंह, 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, जीप अध्यक्ष मुनिया देवी, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी अमित रेनू, जीप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव, प्रशिक्षु आईएएस उत्कर्ष कुमार, दिनेश यादव, गुड्डू यादव,अजीत सिंह पप्पू अनवर अंसारी, समेत विभिन्न दलों के प्रतिनिधि व सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान सभी विभागों के कार्यों की चर्चा की गई। साथ ही सरकार की ओर से चलाई जा रही महत्वकांक्षी योजनाओं के प्रगति पर समीक्षा की गई बैठक के दौरान बारी बारी से विभागों के समस्याओं का निष्पादन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी मंत्री द्वारा दिया गया। बैठक के दौरान जन वितरण प्रणाली को लेकर सबसे अधिक समस्या पाई गई। साथ ही सदर प्रखण्ड अन्तर्गत मनरेगा में हुई गड़बड़ी और अवैध निकासी पर भी चर्चा की गई। इस मामले पर उपायुक्त ने कहां की जिसके पास मनरेगा से संबंधित अधिक राशि गया हुआ है उसको वापस लौटाया जाएगा। बैठक के दौरान निगम क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल एरिया में रह रहे गरीब लाभुक को आवास का लाभ नहीं मिल रहा है।

इस मामले को लेकर सीसीएल के जीएम से वार्ता की गई। मुफस्सिल क्षेत्र के चतरो में वन विभाग के जमीन को कब्जा कर लिया गया है। जिसकी नापी कराने को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया। इसके अलावे जल नल योजना समेत विभिन्न संचालित योजनाओं की बारी-बारी से समीक्षा की गई। इस बाबत मीडिया को संबोधित करते हुए मंत्री हाफिजुल हसन ने कहा कि समीक्षा बैठक में सबसे ज्यादा जन वितरण प्रणाली से संबंधित मामले पाए गए जिसका निष्पादन को लेकर अधिकारियों को एक समय दिया गया है उस समय के अंदर सभी मामलों का निष्पादन कर लेना है अन्यथा आगे कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने कहा की बैठक के दौरान सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों में तेजी लाएं और योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं।



