Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

19 जून को सदर प्रखंड परिसर में लगेगा रक्तदान शिविर, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने की सहभागिता की अपील l

गिरिडीह, मानव सेवा को सर्वोच्च सेवा मानते हुए आगामी 19 जून 2026 (शुक्रवार) को सदर प्रखंड गिरिडीह परिसर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

19 जून को सदर प्रखंड परिसर में लगेगा रक्तदान शिविर, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने की सहभागिता की अपील l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : मानव सेवा को सर्वोच्च सेवा मानते हुए आगामी 19 जून 2026 (शुक्रवार) को सदर प्रखंड गिरिडीह परिसर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आम नागरिकों से बढ़-चढ़कर भाग लेने और रक्तदान करने की अपील की है।

प्रमुख पूनम देवी एवं अंचल अधिकारी जितेंद्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त कई मरीजों के लिए जीवनदायी साबित हो सकता है। इसलिए स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

अधिकारियों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना तथा लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। शिविर में योग्य चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया जाएगा।
उन्होंने जिले के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आम नागरिकों से अपील की कि वे रक्तदान शिविर में पहुंचकर इस पुण्य कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और मानवता की सेवा में योगदान दें।

“रक्तदान – जीवनदान” के संदेश के साथ आयोजित इस शिविर को सफल बनाने की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। अधिकारियों ने कहा कि एक बूंद रक्त किसी की पूरी जिंदगी बचा सकता है, इसलिए अधिक से अधिक लोग रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

Related Articles

Back to top button