17वीं झारखंड यूथ वालीबॉल चैंपियनशिप 2025 का आयोजन राज्य वॉलीबॉल संघ ने हजारीबाग को सौंपा
हजारीबाग पत्रकारों के बीच हजारीबाग वॉलीबॉल संघ ने कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर की चर्चा।

17वीं झारखंड यूथ वालीबॉल चैंपियनशिप 2025 का आयोजन राज्य वॉलीबॉल संघ ने हजारीबाग को सौंपा
हजारीबाग: कुंवर यादव की रिपोर्ट ।
हजारीबाग : पत्रकारों के बीच हजारीबाग वॉलीबॉल संघ ने कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर की चर्चा।
संघ के अध्यक्ष भैया अभिमन्यु प्रसाद ने बताया कि झारखंड वालीबाल संघ के द्वारा 17वीं झारखंड यूथ वालीबॉल चैंपियनशिप 2025 के आयोजन की जिम्मेदारी हजारीबाग वालीबाल संघ को सौंपी गई

जिसका आयोजन 27 दिसंबर से 29 दिसंबर 2025 तक संत स्टेफेन स्कूल के वॉलीबॉल मैदान में किया जाएगा इस प्रतियोगिता में पूरे झारखंड राज्य के सभी जिलों से लगभग 500 महिला और पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे इस प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु कई राष्ट्रीय स्तर के निर्णायक (रेफरी) भी आएंगे वहीं खिलाड़ियों के रहने और उनकी सुरक्षा की विशेष तैयारी की जा रही है।
संघ के संरक्षक कल्पना बारा ने बताया कि जो भी खिलाड़ी यहां आ रहे है उनके लिए स्वास्थ के प्रति विशेष ध्यान दिया जाएगा पूरे खेल के दौरान मेडिकल टीम मैदान में रहेगी साथ ही किसी खिलाड़ी को इसमारजेंसी होती है तो उस हालत से निपटने के लिए स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल से भी बात की जा चुकी है।

कार्यकारी अध्यक्ष सतदेव सिंह ने राज्य वॉलीबॉल संघ के द्वारा दी गई जिम्मेवारी के लिए विशेष रूप से धन्यवाद देते हुए बताया कि राज्य के खिलाड़ियों के लिए इस तरफ का आयोजन इनके प्रतिभा को और निखारने का काम करती है।
यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप के दौरान उत्कृट खिलाड़ियों का चयन कर राज्य के टीम में खेलने के लिए मौका दिया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संघ के बाकी सदस्यों अभी से ही तैयारी में जुट गए है ताकि यहां आने वाले खिलाड़ियों को किसी प्रकार की कमी ना हो आज के इस पत्रकार वार्ता में कोषाध्यक्ष रमेश सिंह, प्रियरंजन सिंह,सुनील यादव,राजेश कुमार,अख्तर हुसैन,संजीव चटर्जी,मिथलेश सिंह,अशोक सिंह,अग्रसेन कुमार,अमित स्नेही,सौरभ कुमार,अल्ताफ हुसैना,सहित मीडिया प्रभारी राजकुमार गिरी(शानू),विवेक सिंह उपस्थित थे।


