16वें वित्त की योजनाओं पर मंथन, यूनिक पोल के अधिष्ठापन दर पर भी लगी मुहर! जिला परिषद की विशेष बैठक में बड़े फैसलों पर चर्चा
गिरिडीह जिला परिषद सभागार में मंगलवार को जिला परिषद की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से 16वें वित्त आयोग की योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

16वें वित्त की योजनाओं पर मंथन, यूनिक पोल के अधिष्ठापन दर पर भी लगी मुहर! जिला परिषद की विशेष बैठक में बड़े फैसलों पर चर्चा
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : जिला परिषद सभागार में मंगलवार को जिला परिषद की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से 16वें वित्त आयोग की योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही यूनिक पोल के अधिष्ठापन की दर निर्धारण को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी ने की। इस दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन, विकास कार्यों और निर्धारित दरों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।

बैठक में उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव, डीडीसी स्मृता कुमारी, समेत जिला परिषद के अन्य प्रतिनिधि एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान 16वें वित्त आयोग से मिलने वाली राशि के माध्यम से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। वहीं यूनिक पोल के अधिष्ठापन की दर तय किए जाने को लेकर भी आवश्यक प्रक्रिया पर चर्चा की गई।
जिला परिषद की इस विशेष बैठक को आगामी विकास योजनाओं और पंचायत स्तर पर होने वाले कार्यों की दिशा तय करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




