15वां झारखंड रोलर स्केटिंग एंड स्केटिंगबोर्ड प्रतियोगिता 2025 का आयोजन रांची के खेलगांव में एक से दो अक्टूबर तक किया
पलामू 15वां झारखंड रोलर स्केटिंग एंड स्केटिंगबोर्ड प्रतियोगिता 2025 का आयोजन रांची के खेलगांव में एक से दो अक्टूबर तक किया गया।

15वां झारखंड रोलर स्केटिंग एंड स्केटिंगबोर्ड प्रतियोगिता 2025 का आयोजन रांची के खेलगांव में एक से दो अक्टूबर तक किया
पलामू : 15वां झारखंड रोलर स्केटिंग एंड स्केटिंगबोर्ड प्रतियोगिता 2025 का आयोजन रांची के खेलगांव में एक से दो अक्टूबर तक किया गया। प्रतियोगिता में 37 जिलों के हर वर्ग व उम्र के बच्चे व बच्चियों ने स्केटिंग प्रतियोगिता में एक से बढ़कर एक प्रदर्शन कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसमें पलामू के 27 बच्चों ने अपना नामांकन रोलर स्केटिंग ऑफ झारखंड में कराया।

पलामू के छह बच्चों ने गोल्ड मेडल, 13 बच्चों ने सिल्वर व दो बच्चों ने कांस्य पदक लाकर पलामू का नाम रोशन किया है। सभी विजेता बच्चे व बच्चियों को राष्ट्रीय स्तर पर मद्रास होने वाले प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। इसमें 200 मीटर में आस्था कुमारी गोल्ड, शिवम कुमार सिल्वर, अद्वैत रंजन सिल्वर, कुमार अक्षत सिल्वर, स्मिता कुमार गुप्ता सिल्वर, आराध्या अग्रवाल सिल्वर, लक्ष्य कुमार सिल्वर,
अवनूर कौर सिल्वर, 500 मीटर के सभी आयु वर्ग में वेद पांडेय गोल्ड, सेजल मेहता गोल्ड, हार्ड गायकवाड गोल्ड, अवनूर कौर गोल्ड, आन्या कौशल सिल्वर, स्मिता गुप्ता सिल्वर, आराध्या अग्रवाल सिल्वर, सिद्धार्थ कुमार सिल्वर, 1000 मीटर स्केटिंग में शिवम कुमार गोल्ड, हर्ष राज कास्य पदक व अगम्य रंजन सिल्वर सहित सभी बच्चे व बच्चियों ने मेडल की बौछार कर दी।
इधर बच्चों की सफलता पर पलामू डिस्ट्रिक रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष बिनोद सिंह, सचिव राजन सहाय, कोषाध्यक्ष आशीष सोनी सहित सभी सदस्यों ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।




