11वीं बार राष्ट्रीय सम्मान: 28 जुलाई को ‘यूथ आइकॉन अवार्ड’ से नवाजी जाएंगी गांधी फेलो आरती शर्मा l
हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी आंचल से निकलकर बिहार की ग्रामीण धरती तक समाज सेवा का एक अद्भुत और प्रेरणादायी सफर तय करने वाली गांधी फेलो (Gandhi Fellow) आरती शर्मा को आगामी 28 जुलाई 2026 को प्रतिष्ठित ‘हिंदुस्तान यूथ आइकॉन अवार्ड और राष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम 2026’ के 'Social Activist' श्रेणी सम्मान से नवाजा जाएगा।

11वीं बार राष्ट्रीय सम्मान: 28 जुलाई को ‘यूथ आइकॉन अवार्ड’ से नवाजी जाएंगी गांधी फेलो आरती शर्मा l
बिहार : हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी आंचल से निकलकर बिहार की ग्रामीण धरती तक समाज सेवा का एक अद्भुत और प्रेरणादायी सफर तय करने वाली गांधी फेलो (Gandhi Fellow) आरती शर्मा को आगामी 28 जुलाई 2026 को प्रतिष्ठित ‘हिंदुस्तान यूथ आइकॉन अवार्ड और राष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम 2026’ के ‘Social Activist’ श्रेणी सम्मान से नवाजा जाएगा।

आरती शर्मा के जीवन का यह 11वां राष्ट्रीय सम्मान होगा, और इससे पूर्व वे देश के सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंच केंद्रीय संसद भवन में भी सम्मानित हो चुकी हैं। हिमाचल से शुरू हुआ उनका यह सेवा का सफर आज बिहार के बेगुसराय जिले में ‘पीरामल फाउंडेशन’ के साथ मिलकर धरातल पर रंग ला रहा है, जहां वे एक समर्पित गांधी फेलो के रूप में जमीनी स्तर (Grassroot Level) पर शिशु और मातृ स्वास्थ्य (Child and Maternal Health) के क्षेत्र में एक बड़ी स्वास्थ्य क्रांति का नेतृत्व कर रही हैं और ग्रामीण महिलाओं व बच्चों तक बुनियादी चिकित्सा सेवाएं पहुंचा रही हैं।
इस सफर के समानांतर, वे एक सेल्फ-एम्प्लॉयड प्रोफेशनल के रूप में प्रसिद्ध ‘युवा NGO’ की राज्य प्रवक्ता (State Spokesperson) की भूमिका भी बखूबी निभा रही हैं, जिसके तहत समाज के ज्वलंत मुद्दों को मुखरता से उठाना और युवाओं की आवाज को नीति-निर्माताओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनका मुख्य रोल है।
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई बार देश का सफल नेतृत्व कर चुकीं और हाल ही में ‘मिथिला ग्लोबल अवार्ड’ से सम्मानित आरती शर्मा का हिमाचल से बिहार तक का यह कारवां देश के निर्माण में युवाओं की अद्वितीय भागीदारी को प्रमाणित करता है, जिससे हिमाचल और बिहार दोनों ही राज्य आज आरती पर गर्व कर रहे हैं।
आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के फाउंडर अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी सह स्पोर्ट्स प्रमोटर एवं इनफ्लुएंसर हरिमोहन सिंह ने शुभकामनाएं देकर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की



