108 किलो गांजे की तस्करी करते समय पांच महिलाओं समेत 10 गिरफ्तार
108 किलो गांजे की तस्करी करते समय पांच महिलाओं समेत 10 गिरफ्तार

108 किलो गांजे की तस्करी करते समय पांच महिलाओं समेत 10 गिरफ्तार
कोलकाता: प्रशांत कुमार राउल
बंगाल: मुर्शिदाबाद के सागरदिघी थाने की पुलिस ने कूचबिहार से मुर्शिदाबाद और नदिया में भारी मात्रा में गांजे की तस्करी करते समय पांच महिलाओं समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है| गिरफ्तार लोगों को शुक्रवार को बहरामपुर एनडीपीएस कोर्ट ले जाया गया था। 14 दिन की पुलिस हिरासत लिया गया है । बताया जाता है कि गुरुवार को सागरदिघी पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि गांजे की एक बड़ी खेप उत्तर बंगाल से दक्षिण बंगाल जा रही है|उसके बाद पुलिस ने शेखदिघी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर तलाशी शुरू की। तलाशी के दौरान 10 लोगों की टोली संदिग्ध रूप से घूमती नजर आई। उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और उनके बैग की तलाशी लेने पर 108 किलो गांजा बरामद हुआ|

गिरफ्तार किए गए 10 लोगों में से नौ मुर्शिदाबाद के बेलडांगा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं| एक का घर नदिया जिले के पलाशी थाना क्षेत्र में है। जिला पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने गांजा कूचबिहार जिले से बेलडांगा व पलाशी लाने की योजना बनाई थी| सागरदिघी थाने की पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गांजे के गिरोह में और कौन शामिल है|



