Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

हल्दी पोखर रेलवे साइडिंग से हो रही जानलेवा प्रदूषण के खिलाफ एक प्रेस वार्ता आयोजित कर , दी आंदोलन करने का चेतावनी।

पोटका प्रखंड क्षेत्र के हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में फ़ैल से फैल रहे जानलेवा प्रदूषण के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

हल्दी पोखर रेलवे साइडिंग से हो रही जानलेवा प्रदूषण के खिलाफ एक प्रेस वार्ता आयोजित कर , दी आंदोलन करने का चेतावनी।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर /पोटका

पोटका प्रखंड क्षेत्र के हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में फ़ैल से फैल रहे जानलेवा प्रदूषण के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। जीसकी घोषणा हाता में एक प्रेस वार्ता के माध्यम से जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, मुखिया देवी कुमारी भूमिज, सहित अन्य ने बुधवार को किया। नेताओ ने कहा कि हल्दीपोखर रेलवे स्टेशन में वर्ष 2022 में साइडिंग का काम शुरू किया गया।

यहां कंपनियों का लौह अयस्क, कोयला सहित विभिन्न खनिज का लोडिंग और अनलोडिंग प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों से किया जाता है। इससे जानलेवा प्रदूषण फैल रहा है। प्रदूषण से आसपास के  हल्दीपोखर,नुआग्राम,रोलाघुटू,गंगाडीह के ग्रामीण प्रभावित हो रहें हैं। आसपास चार बड़े स्कूल भी संचालित होते हैं, स्कूली छात्र छात्राएं भी प्रदूषण का शिकार हो रहे हैं।

प्रदूषण रोकने हेतु स्टेशन मास्टर, रेलवे के डीआरएम सीकेपी,व,जीएम कोलकाता, उपायुक्त, प्रदूषण विभाग रांची व आदित्यपुर को प्रदूषण रोकथाम हेतु लिखित मांगपत्र सौंपा गया।अंत में एनजीटी दिल्ली में भी मामले को रखा गया। एनजीटी में शिकायत के उपरांत विभाग के टीम जांच कर चले जाते हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं किया जाता है।

जांच के दौरान शिकायत कर्ता को सूचना भी नहीं दिया जाता है। ग्रामीणों को प्रदूषण से हो रहे नुकसान को देखते हुए अब चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। पहले चरण में 12 सितंबर को हजारों ग्रामीण का हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जाएगा। जीसके बाद धरना प्रदर्शन जैसे आंदोलन भी होगा।

उन्होंने कहा हमलोंगों का मुख्य मांग हल्दीपोखर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में फैल रहा जानलेवा प्रदूषण पर शीघ्र रोक लगाना है ओर ग्रामीणों को इस प्रदूषण से राहत दिलाना है । प्रेसवार्ता में समाजसेवी कृष्णा गोप, भाजपा नेता मनोज राम,गणेश सरदार, मनोज सरदार, प्रकाश सरदार उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button