Breaking Newsझारखण्डताजा खबर

दुमका में संथाल परगना पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा की बैठक सम्पन

दुमका से मारूफ़ हसन की रिपोर्ट।

उपराजधानी दुमका में मंगलवार को संथाल परगना पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा की कोर कमेटी की बैठक असीम मंडल उपाध्यक्ष जिला परिषद की अध्यक्षता में बंदरजोड़ी की गई। इस अवसर पर केंद्रीय संरक्षक राधेश्याम वर्मा, दुमका जिला अध्यक्ष इंद्र कांत यादव,महासचिव संदीप कुमार जय बमबम,अमरेंद्र कुमार यादव, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रिया रक्षित,मनिका दत्ता,मो0 शकील आलम,जयकांत जयसवाल,राजकुमार जयसवाल,सुधीर कुमार मंडल, गंगाधर शर्मा,ऋषिकेश गुप्ता प्रमोद कुमार राउत,सुबोध साह, सचिन मांझी,फटिक चंद्र मांझी,उज्जवल कुमार मंडल,जयप्रकाश यादव,रवि यादव,मोoकामरान नसीम,विष्णु चरण पंजियारा,महेश चंद्र मंडल,जामुन महतो,राकेश कुमार,राजेश कुमार खिरहर,संजीव दे कृष्णा,नीतीश कुमार,बबलू मंडल,भागवत यादव श्रीकांत राउत,इनामुल मिर्जा साकेत जयसवाल आदि उपस्थित होकर संगठन की मजबूती और एक सशक्त आंदोलन करने का संकल्प लेते हुए अपने – अपने विचार रखें।
आज इस बैठक में कई प्रस्ताव सर्व सम्मति से लिए गए जिसमें संगठन की मजबूती के लिए अल्पसंख्यक मोर्चा का गठन किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष का दायित्व मोहम्मद शकील आलम को दिया गया। इधर, संथाल परगना पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के जिला कमेटी का भी विस्तार किया गया जिसमें
गंगाधर शर्मा को दुमका जिला महासचिव, ऋषिकेश गुप्ता को संगठन सचिव,रवि यादव को जिला के कोषाध्यक्ष तथा अशोक कुमार मंडल को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया,
साथ ही आगामी दिनांक 27.02.2022 को दुमका प्रखंड कमेटी के गठन के साथ लोगों को जागरूक करते हुए एक बैठक कुरूवा, दुमका में शृष्टि पहाड़ में असीम मंडल तथा रवि यादव की देखरेख में आयोजित की जाएगी। साथ आगामी दिनांक 6.03.2022 को सरैयाहाट प्रखंड में प्रखंड समिति का गठन के साथ ग्रामीणों के साथ बैठक राजकुमार जायसवाल और जयकांत जायसवाल देखरेख में आयोजित की जाएगी। आगामी दिनांक 19.03.2022 को रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय में समिति गठन और ग्रामीणों के साथ बैठक का आयोजन सुशील कुमार मंडल उज्जवल मंडल चंद्रमा जी सुबोध साह आदि के देखरेख में आयोजित की जाएगी। दिनांक 21.03.2022 को जामा प्रखंड कार्यसमिति की बैठक प्रखंड मुख्यालय में इंद्रकांत यादव,जयप्रकाश यादव,राजेश खिरहर आदि के किया जाना तय किया गया। इसके अलावे दुमका जिला के अन्य सभी प्रखंडों में अगली बैठक में तिथि निर्धारण कर प्रखंडवार कार्यक्रम किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।
आज की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जब तक पिछड़े वर्ग संगठित होकर संघर्ष नहीं करेंगे तब तक पिछड़े वर्ग को संवैधानिक अधिकार से वंचित रहना पड़ेगा, इसलिए समय की मांग को देखते हुए पिछड़े वर्गों को संगठित होना पड़ेगा इसके लिए पंचायत,प्रखंड,जिला स्तर तक कमेटी का गठन कर पिछड़े वर्गों में जागरूकता लाकर धरना प्रदर्शन सड़क से लेकर सदन तक करना आवश्यक हो गया है। दलगत भावना से ऊपर उठकर हम सबों को अपने पिछड़े वर्गों के हक अधिकार के लिए संघर्ष करना होगा,तन – मन – धन से समाज को एकजुट करने का प्रयास करते रहना होगा। झारखंड बनते ही पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक अधिकारों से वंचित कर दिया गया। हर दल पिछड़े वर्गों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में ही इस्तेमाल करते आ रहे हैं हिंदू हो या मुसलमान सभी पिछड़ा एक समान का नारा बुलंद करते हुए समाज के सभी उपेक्षित पिछड़ों को जागरूक करना होगा।छात्रों के नामांकन नौकरी के साथ मुखिया प्रमुख एवं जिला परिषद के एकल पद से हमें वंचित बदहाली पर छोड़ दिया गया है। झामुमो कांग्रेस एवं राजद ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में आरक्षण देने का वादा किया था परंतु आज तक अमन की दिशा में कोई प्रयास नहीं दिख रहा है। भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में ही पिछड़ों का आरक्षण समाप्त किया गया था जो आज तक बरकरार है। वक्ताओं ने उपस्थित जनों से आग्रह किया सभी पिछड़ों का दायित्व होता है कि कुछ समय देकर संगठन को मजबूती प्रदान करें और लोगों में जागरूकता लाएं।

Related Articles

Back to top button