हर्षाउल्लास के साथ जिलेभर में मनाया गया प्रकृति पर्व कर्मा का त्यौहार
प्रकृति पर्व करमा का त्योहार सिहोडीह, सिरसिया समेत जिलेभर में उल्लास, आस्था और विश्वास के साथ बुधवार देर रात 12 बजे तक मनाया गया।

हर्षाउल्लास के साथ जिलेभर में मनाया गया प्रकृति पर्व कर्मा का त्यौहार
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : प्रकृति पर्व करमा का त्योहार सिहोडीह, सिरसिया समेत जिलेभर में उल्लास, आस्था और विश्वास के साथ बुधवार देर रात 12 बजे तक मनाया गया। गुरुवार सुबह 8 बजे तक करम डाल विसर्जन के साथ इस लोक पर्व की समाप्ति हुई।

इस दौरान प्रकृति की अराधना में हर कोई डूबा रहा। करमा को लेकर शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्र के गांव में करम डाल की स्थापना कर भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की गई। इधर सिहोडीह,सिरसिया, शीतलपुर, पांडेडीह, बक्शीडीह समेत कोयलांचल क्षेत्र के कोपा गांव में करमा पूजा की धूम रही। करमा पूजा को कोपा में कई जगहों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था।

यहां स्थानीय लोगों ने मांदर व ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमकर इस पावन पर्व का आनंद लिया। करमा पूजा के उपरांत लोग मांदर की थाप पर झूमते-गाते रहे।


