Breaking Newsउद्घाटनझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

हरि मंदिर स्थापना पर ‘राधे-राधे’ से गुंजा मटियाल गाँव, विधायक संजीव सरदार ने फीता काटकर किया मंदिर का उद्घाटन।

प्रखंड के पोडाडीहा पंचायत अंतर्गत मटियाल गाँव में नवनिर्मित हरि मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा शुक्रवार को समारोहपूर्वक संपन्न हुई।

हरि मंदिर स्थापना पर ‘राधे-राधे’ से गुंजा मटियाल गाँव, विधायक संजीव सरदार ने फीता काटकर किया मंदिर का उद्घाटन।

अभिजीत सेन।

जामशेदपुर/पोटका

प्रखंड के पोडाडीहा पंचायत अंतर्गत मटियाल गाँव में नवनिर्मित हरि मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा शुक्रवार को समारोहपूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत सैकड़ों महिलाओं एवं कुआंरी कन्याओं द्वारा बाडेडीह स्थित गुडरा नदी से कलश में जल लाकर मंदिर परिसर में स्थापना के साथ हुई।

इसके बाद पुरोहित दिलीप पंडा, किशोर नंद, धुरयोटी पहाड़ी एवं उपेंद्र दास ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से मंदिर की प्रतिष्ठा कराई। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में 15 फरवरी से हरिनाम संकीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा।कलशयात्रा में बतौर मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार, विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद चन्द्रावती महतो एवं झामुमो नेता सुनील महतो सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में ‘राधे-राधे’ के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कलशयात्रा के उपरांत विधायक संजीव सरदार ने फीता काटकर मंदिर का उद्घाटन किया।

मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि मटियाल गाँव के मध्य में ग्रामीणों के आपसी सहयोग से निर्मित यह मंदिर आने वाले समय में गांव एवं क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक धरोहर सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि का वातावरण बनता है।

ऐसे आयोजनों को बेहतर बनाने में उनका सहयोग सदैव बना रहेगा।इस अवसर पर समिति के सुभाष प्रधान, अजित प्रधान, प्रह्लाद प्रधान, अधीर प्रधान, अनिल प्रधान, ललित प्रधान, रवींद्र प्रधान, अभिमन्यु प्रधान, दीपक प्रधान, राजकपूर प्रधान, देबाशीष प्रधान, जितेन प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button