Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

हजारीबाग में जनगणना कार्यों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

उपायुक्त-सह-जिला जनगणना पदाधिकारी श्री हेमंत सती के निर्देशानुसार आज दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को पंचायत प्रमंडल प्रशिक्षण केंद्र, जबरा, हजारीबाग में दो दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

हजारीबाग में जनगणना कार्यों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

हजारीबाग: उपायुक्त-सह-जिला जनगणना पदाधिकारी श्री हेमंत सती के निर्देशानुसार आज दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को पंचायत प्रमंडल प्रशिक्षण केंद्र, जबरा, हजारीबाग में दो दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। दिनांक 28 से 29 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन अपर समाहर्ता श्री महेंद्र छोटन उरांव द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर प्रशिक्षक के रूप में श्री ज्ञान चन्द महतो, सहायक निदेशक, जनगणना निदेशालय, झारखंड, रांची तथा श्री नीरज कुमार साहू, जिला समन्वयक, हजारीबाग उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कार्यों के सुचारू, व्यवस्थित एवं प्रभावी संचालन के लिए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी-सह-अपर जिला जनगणना पदाधिकारी, हजारीबाग, अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अनुमंडल जनगणना पदाधिकारी, बरही, जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-चार्ज जनगणना पदाधिकारी, सभी अपर चार्ज जनगणना पदाधिकारी, जिला स्तरीय तकनीकी कोषांग के कर्मी तथा जनगणना कोषांग के पदाधिकारी, कर्मी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हुए।

इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य जनगणना से संबंधित कार्यों के लिए पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशिक्षित करना तथा जनगणना प्रक्रिया को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रभावी ढंग से संपादित करने हेतु आवश्यक तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Back to top button