Breaking Newsझारखण्डताजा खबरलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

हंगामें के साथ शुरू हुआ जिला परिषद की बैठक दिए गए कई दिशा निर्देश नल जल योजना रहा प्रमुख मुद्दा 

हंगामें के साथ शुरू हुआ जिला परिषद की बैठक दिए गए कई दिशा निर्देश नल जल योजना रहा प्रमुख मुद्दा 

हंगामें के साथ शुरू हुआ जिला परिषद की बैठक दिए गए कई दिशा निर्देश नल जल योजना रहा प्रमुख मुद्दा 

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह, जिला परिषद सभागार में बुधवार को जिला परिषद की अहम बैठक शुरू हुई। यह बैठक काफी देर तक चली। बैठक की अध्यक्षता जिप अध्यक्ष मुनिया देवी ने किया। मौके पर जिप उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव, डीडीसी स्मृति कुमारी, कार्यपालक अभियंता भोला राम समेत जिला परिषद के सदस्य सांसद और विधायक प्रतिनिधि मौजूद थे। इस मौके पर सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए तीखी बहस हुई।

कई जिला परिषद सदस्य ने सरकारी योजनाओं को भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ाने का आरोप लगाया। इस मौके पर पेयजल समस्या आपूर्ति विभाग से जुड़ी समस्या बिजली समस्या जैसे तमाम समस्याओं को लेकर जिक्र किया गया। सबसे अधिक पेयजल समस्या को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान कहां गया कि भारत सरकार के महत्वाकांक्षी योजना जल नल योजना जिले में अब तक अधूरा है भीषण गर्मी में लोग आने के लिए परेशान है। इस मौके पर जल नल योजना के नए स्कूटीब इंजीनियर को कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया और एक रिपोर्ट भी मांगा गया। इस बैठक को लेकर जिप अध्यक्ष मुनिया देवी ने कहा कि 2 माह के अंदर जल नल योजना कार्य को पूरा करने का निर्देश विभाग को दिया गया है।

वहीं अन्य मामले को लेकर भी गंभीरता से विचार विमर्श किया गया और योजना को कैसे सही तरीके से धरातल पर उतारा जाए इसको लेकर चर्चा किया गया। उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव ने कहा कि सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार को लेकर तीखी बहस हुई इस दौरान जांच का आदेश दिया गया है।

Related Articles

Back to top button