Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदिल्लीराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

राहुल गांधी के मानहानि के मुकदमे को लेकर आये निर्णय के

राहुल गांधी के मानहानि के मुकदमे को लेकर आये निर्णय के

 

राहुल गांधी के मानहानि के मुकदमे को लेकर आये निर्णय के

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: राहुल गांधी के मानहानि के मुकदमे को लेकर आये निर्णय के आलोक में कांग्रेसियों ने शुक्रवार को टावर चौक पर जमकर आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।

इसका नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया ने किया। इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए सतीश केडिया ने कहा कि काफी दिनों के बाद एक उम्मीद की किरण लोकतंत्र को बचाने की कोशिश में दिखाई दी है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का हम स्वागत करते हैं। संपूर्ण विपक्ष की आवाज राहुल गांधी जी को दोबारा हम सभी संसद में सुन ओर पाएंगे। यह लोकतंत्र के साथ साथ सच्चाई की जीत है।

कार्यक्रम में अजय सिन्हा महमूद अली खान अशोक विश्वकर्मा सद्दाम हुसैन सुलेमान अख्तर आसिम जफर निजाम अंसारी चंद्रशेखर सिंह समीर चौधरी गुलाम शाहनवाज अंसारी सैफुद्दीन खान बलराम यादव मदन विश्वकर्मा यश सिन्हा नदीम अख्तर तनवीर हयात गुलाम मुस्तफा टारजन पंकज सागर सिकंदर अंसारी बिलाल अहमद राजेश दूरी प्रोफेसर फिशर मुकेश शाह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button