सेवानिवृत्त 65 रेलकर्मियों का किया गया “समापक भुगतान”
जनवरी माह-2026 में सेवानिवृत्त हुए 65 रेलकर्मियों को दानापुर मंडल के अधिकारी क्लब में "समापक भुगतान एवं भावभीनी विदाई" दी गई।

सेवानिवृत्त 65 रेलकर्मियों का किया गया “समापक भुगतान”
बिहार : जनवरी माह-2026 में सेवानिवृत्त हुए 65 रेलकर्मियों को दानापुर मंडल के अधिकारी क्लब में “समापक भुगतान एवं भावभीनी विदाई” दी गई। इसमें रेल सेवा से सेवानिवृत्त उपस्थित कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक, दानापुर श्री विनोद कुमार द्वारा अंगवस्त्र एवं समापक भुगतान दस्तावेजों को देकर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई ।

कार्यक्रम की शुरुआत वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अतुल कुमार द्वारा किया गया, जिन्होंने आज के समापक भुगतान का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।

मंडल रेल प्रबंधक, दानापुर ने अपने संबोधन में उपस्थित सेवानिवृत्त होने वाले रेल कर्मचारियों के सुखद, स्वस्थ एवं समृद्ध भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अपने “समापक भुगतान” की राशि को असुरक्षित जगहों पर निवेश ना करें एवं अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें।

सेवानिवृत्त होने वाले रेल कर्मियों को एक्युप्रेशर, होमियोपैथ एवं आयुर्वेदिक डॉक्टरों द्वारा स्वस्थ तथा दीर्घायु जीवन जीने के तरीके को विस्तारपुर्वक बताया गया।

इस मौके पर मंडल के सभी विभागों के अधिकारी एवं ई.सी.आर.ई.यू एवं एस.सी. एस.टी.एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।



