Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़
सूर्यदेव की आराधना का पर्व छठ व्रत की शुरुआत
आज श्रद्धा, आस्था और पवित्रता के प्रतीक छठ व्रत की विधिवत शुरुआत गेहूं धोने एवं चावल चुनने की परंपरा से की गई।

सूर्यदेव की आराधना का पर्व छठ व्रत की शुरुआत
गिरिडीह, मनोज कुमार।
आज श्रद्धा, आस्था और पवित्रता के प्रतीक छठ व्रत की विधिवत शुरुआत गेहूं धोने एवं चावल चुनने की परंपरा से की गई। महिलाओं ने पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ व्रत की तैयारियाँ आरंभ कीं। इस अवसर पर घर-आंगन में पवित्रता और भक्ति का वातावरण बना रहा। छठी माई की जयघोष से पूरा परिवेश गूंज उठा।

यह व्रत सूर्य देव और छठी माई को समर्पित है, जो परिवार के सुख-समृद्धि और संतानों की दीर्घायु के लिए किया जाता है।

ईस वर्ष शालिनी बैसखियार के द्वारा मेट्रोस गली स्थित उनके आवासीय परिसर में सूर्यदेव की भव्य प्रतिमा स्थापित की जा रही है जिनकी पूजा अर्चना चार दिन तक की जाएगी और पारन के दिन शाम को विसर्जन किया जायेगा




