Breaking Newsझारखण्डराजनीति

प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने की नवनियुक्त अध्यक्ष,उपाध्यक्ष और सदस्यों से मुलाकात

लातेहार:-बरवाडीह प्रखण्ड बीस सूत्री समिति के अध्यक्ष मो0 नसीम अंसारी,उपाध्यक्ष रंजीत कुमार सहित अन्य सदस्यों ने मंगलवार को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय से शिष्टाचार मुलाकात की। बीडीओ ने 20 सूत्री अध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों का स्वागत किया। 20 सूत्री अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने सदस्यों का बीडीओ से परिचय भी कराया।मौके पर बीडीओ ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि ग्रामीणों की सारी समस्याओं का समाधान उनके सहयोग से अब तेज गति से होगा।उससे पूर्व राजद प्रखण्ड अध्यक्ष अली हसन अंसारी ने सदस्यों को माला पहना कर और लड्डू खिलाकर गर्म जोशी से स्वागत किया।जिसके बाद नवनियुक्त अध्यक्ष नसीम अंसारी ने कहा कि प्रदेश कमेटी ने जो जिम्मेवारी सौंपी है, उसे पूरी ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने का प्रयास करेंगे। प्रखंड क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हमारी पहली प्राथमिकता होगी।

बीस सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी-उपाध्यक्ष रंजीत कु राजू व सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत राज्य 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया है।वही मौके पर प्रखण्ड प्रमुख सुशीला कुमारी ,विधायक प्रतिनिधि प्रेम कु सिंह उर्फ पिंटू बीस सूत्री सदस्य आरती कुमारी,मीना देवी,प्रेम कु अधूरा,शिबू साव,प्रिंस प्रसाद,काजमी अनवर समेत और भी लोग मौजूद रहें

Related Articles

Back to top button