Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

सीएस पलामू ने किया हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण, कई निर्देश दिए

मेदिनीनगर सिविल सर्जन पलामू द्वारा बुधवार को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया।

सीएस पलामू ने किया हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण, कई निर्देश दिए

पलामू : मेदिनीनगर। सिविल सर्जन पलामू द्वारा बुधवार को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि दोपहर 2 बजे तक ओपीडी में 260 मरीजों का उपचार किया गया था। महिला नसबंदी (ट्यूबलिगेशन) के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही थी। एसएनसीयू वार्ड में सभी उपकरण सुचारू रूप से कार्यरत पाए गए। वहीं दीदी कैंटीन खोलने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। सिविल सर्जन ने अस्पताल में कार्यरत जेएसएलपीएस की डीपीएम से भी बातचीत की।

लेबर रूम में सुबह से एक मरीज का सामान्य प्रसव हुआ था। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने कार्यालय कक्ष में सभी चिकित्सकों की बैठक बुलाई और उन्हें रोस्टर के अनुसार ड्यूटी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि कोई चिकित्सक अवकाश लेना चाहता है तो उसे पहले किसी अन्य चिकित्सक से ड्यूटी का समायोजन करना होगा।

उपस्थिति रजिस्टर की जांच में जिन कर्मचारियों ने उपस्थिति दर्ज नहीं की थी, उन्हें अनुपस्थित मानते हुए एमओआईसी को निर्देश दिया गया कि उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाए।
एक्स-रे कक्ष में अब तक 16 एक्स-रे किए जाने की जानकारी दी गई। वहीं, एमटीसी वार्ड में पांच बच्चों को भर्ती दिखाया गया था, लेकिन बिस्तर पर केवल दो ही बच्चे मौजूद थे। एमटीसी में दिए जाने वाले आहार को संतोषजनक पाया गया। अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था में पिछली बार की तुलना में सुधार देखा गया।

Related Articles

Back to top button