विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन एवं मरम्मति कार्य का पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र ने किया निरीक्षण
बिहार के पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र ने आज भागलपुर स्थित विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन एवं मरम्मति कार्य का निरीक्षण कर कार्य की अद्यतन प्रगति का जायजा लिया।

विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन एवं मरम्मति कार्य का पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र ने किया निरीक्षण
कार्य को जल्द पूर्ण कर जनता को समर्पित करने के लिए विभाग प्रतिबद्ध : ई. कुमार शैलेन्द्र
भागलपुर : बिहार के पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र ने आज भागलपुर स्थित विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन एवं मरम्मति कार्य का निरीक्षण कर कार्य की अद्यतन प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सेतु पर चल रहे विभिन्न तकनीकी एवं मरम्मति कार्यों की समीक्षा की।
विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन एवं मरम्मति कार्य के लिए ₹126.25 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण कार्य के माध्यम से सेतु की संरचनात्मक मजबूती, सुरक्षित आवागमन एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न तकनीकी एवं मरम्मति कार्य किए जा रहे हैं।

कार्य की अद्यतन प्रगति के अनुसार 4 अदद Steel Girder Bridge की लॉन्चिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा चारों स्पैन पर Deck Sheet लगाने का कार्य प्रगति पर है। IIT पटना के प्रतिवेदन के आधार पर Navigational Span के मजबूतीकरण हेतु Retrofitting एवं Strengthening का कार्य जारी है। इसके अतिरिक्त V5-P1, P1-P2, P2-P3 एवं P3-P4 स्पैन में Ramp निर्माण का कार्य भी प्रगति पर है।

सेतु के सभी 67 स्पैन के Expansion Joint बदलने का प्रावधान है, जिसके तहत अब तक 20 Expansion Joint बदलने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। Navigational Span के कुल 40 Bearings में से 22 Bearings बदलने का कार्य पूर्ण हो चुका है। Non-Navigational Span में नए Bearings लगाने एवं अन्य Bearings की मरम्मति के निर्धारित कार्य के तहत 1 Bearing बदला जा चुका है तथा मरम्मति कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

सेतु का भार कम करने के उद्देश्य से Footpath एवं पुराने Railing को हटाकर Light Weight Railing लगाने का कार्य भी प्रगति पर है। साथ ही सेतु एवं Approach Road की Riding Quality को MoRTH Standards के अनुरूप सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं।
पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार सरकार राज्य की महत्वपूर्ण आधारभूत संरचनाओं को सुरक्षित, सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन एवं मरम्मति कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कर जनता को समर्पित करने के लिए पथ निर्माण विभाग निरंतर प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि विक्रमशिला सेतु भागलपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इस कार्य के पूर्ण होने से नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्रीय संपर्क, यातायात व्यवस्था एवं दैनिक आवागमन को और मजबूती मिलेगी।


