सांसद खेल महोत्सव को लेकर जीपीएल 5 के खिलाड़ियों का हुआ ऑक्शन
गिरिडीह में सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन कराया जाएगा , जिसका उद्देश्य युवाओं को खेल और फिटनेस का राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है। य

सांसद खेल महोत्सव को लेकर जीपीएल 5 के खिलाड़ियों का हुआ ऑक्शन
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह में सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन कराया जाएगा , जिसका उद्देश्य युवाओं को खेल और फिटनेस का राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है। यह महोत्सव प्रधानमंत्री मोदी के खेलो इंडिया और फिट इंडिया अभियान का हिस्सा है। इसी उद्देश्य से गिरिडीह जिला के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के दिशानिर्देश पर 5 नवंबर को धारियाडीह स्थित कार्यालय में जीपीएल 5 का ऑक्शन कराया गया और साथ ही प्रैक्टिस नेट का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि गुड्डू यादव ने फीता काटकर किया प्रतियोगिता 17 और 18 एवं 19 नवंबर को झंडा मैदान में आयोजित होगा।।

17 एवं 18 को क्रिकेट एवं 19 को फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा
युवाओं को खेल एवं फिटनेस के लिए राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन होगा। इसकी जानकारी देते हुए सांसद प्रतिनिधि गुड्डू यादव ने बताया सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के दिशा निर्देश पर आगामी माह में कई प्रकार के खेल का आयोजन होगा जिसमें क्रिकेट , कबड्डी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन,तीरंदाजी , वॉलीबॉल एवं अन्य खेल कराया जाएगा।

सांसद का ये मानना है कि गिरिडीह जिला में बहुत से टैलेंटेड खिलाड़ी है जिनको इस मंच के आधार पर प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा और दिल्ली में होने वाले राज्य स्तर पर प्रतिभाओं को मौका मिले इस प्रदर्शन की गूंज दिल्ली तक जाए। ऑक्शन में लगभग गिरिडीह जिले के 200 खिलाड़ियों के ऊपर 8 कप्तानों ने बोली लगाई। कप्तान के रूप में क्रिकेटर शम्स आलम, रूपेश, अमित साहू, रंजीत यादव, शाहनवाज, कर्मवीर पांडे, वकील, प्रेम चौरसिया मौजूद रहे। माननीय सांसद द्वारा विजेता टीम को 19 नवंबर को प्राइज देकर सम्मानित किया जाएगा।

मौके पर गुड्डू यादव, बिजय सिंह, जीपीएल चेयरमैन मो० इरशाद, बबलू कुमार, ज्वाइंट सेक्रेट्री आलोक रंजन, अविनाश यादव , मेराज खान, सहित कई खिलाड़ी मौजूद रहे।




