Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

सदर अस्पताल परिसर से एक जागरूकता रैली निकाली गई।

सदर अस्पताल परिसर से एक जागरूकता रैली निकाली गई।

 

सदर अस्पताल परिसर से एक जागरूकता रैली निकाली गई।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह:  विश्व एड्स दिवस के अवसर पर नोडल पदाधिकारी सह जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉक्टर कमलेश्वर प्रसाद के निर्देश पर गुरुवार को सदर अस्पताल परिसर से एक जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली शहर के टावर चौक कालीबाड़ी चौक होते हुए पुनः अस्पताल परिसर पहुंची। इस दौरान लोगों के बीच आईईसी पंपलेट का भी वितरण किया गया जिसके माध्यम से आप लोगों को जागरुक किया गया। इसके अलावा सरकार द्वारा चलाए जा रहे एचआईवी एड्स से संबंधित सुविधाएं एवं कार्यक्रम काउंसलिंग यौन संचारित रोग और ए आर टी की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि गिरिडीह जिला में सदर अस्पताल जमुआ एवं बगोदर में आईसीटीसी केंद्र संचालित है।

जानकारी दी गई कि सरकार के स्वास्थ्य कार्यक्रम में इन बात पर जोर दिया जा रहा है कि सभी गर्भवती महिलाओं का गर्भावस्था के प्रथम तिमाही में एचआईवी और सिफीलिस की जांच सुनिश्चित कराया जाए। बताया गया कि जिला में एकीकृत सलाह एवं जांच केंद्र वर्ष 2004 से ही संचालित है। अब तक लगभग 16 से 8 लोग इसमें संक्रमित पाए गए हैं। 1 जिले में ए आर टी सेंटर जून 2013 से शुरू किया गया है। मौके पर सिविल सर्जन से प्रसाद मिश्रा, जिला आरसीएच डॉ अशोक कुमार, उपाधीक्षक एपीएन देव,डीपीएम प्रतिमा कुमारी डॉक्टर रचना शर्मा रणधीर प्रसाद, बीटीटी व सहिया उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button