Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

जी.एम महाविद्यालय में स्मार्ट निवेशक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जी.एम महाविद्यालय के सभागार में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से डॉ रमण भल्ला ने स्मार्ट निवेशक जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जी.एम महाविद्यालय में स्मार्ट निवेशक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

हजारीबाग : जी.एम महाविद्यालय के सभागार में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से डॉ रमण भल्ला ने स्मार्ट निवेशक जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसमें उन्होंने ऑनलाइन बैंकिंग का सही उपयोग ,सही रख रखाव, सुरक्षा मापदण्ड और उचित निवेश के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया।

श्री डॉ रमण भल्ला ने विद्यार्थियों को भविष्य हेतु अभी से निवेश करने का आदत डालने पर भी विशेष रूप से बल दिया । विद्यार्थियों को सही समय पर सही निवेश करने का भी सलाह दिया।

इस कार्यक्रम का आयोजन एन.एस.एस के जिला नोडल पदाधिकारी डॉ उमेश ठाकुर के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थियों के साथ साथ विनय कुमार मेहता, रेयाज अहमद, अभिनव कुमार, पवन कुमार सिंह, मनोज राणा इत्यादि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button