सड़क हादसे में युवक की मौत*, आक्रोशित ग्रामीणों ने तिसरी-गिरिडीह मार्ग किया जाम l
गिरिडीह के तिसरी थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने तिसरी-गिरिडीह मुख्य सड़क को जाम कर दिया।

सड़क हादसे में युवक की मौत*, आक्रोशित ग्रामीणों ने तिसरी-गिरिडीह मार्ग किया जाम l
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : गिरिडीह के तिसरी थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए दर्द,नाक सड़क हादसे में एक युवक की मौ,त हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने तिसरी-गिरिडीह मुख्य सड़क को जाम कर दिया। पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद करीब एक घंटे बाद जाम हटाया गया।

जानकारी के अनुसार खटपोक गांव निवासी रामप्रसाद यादव के 30 वर्षीय पुत्र सूरज यादव बाइक से अपने ससुराल ककनी गांव जा रहे थे। इसी दौरान जमुनियाटांड़ गांव के पास गावां की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक मालवाहक सवारी गाड़ी ने उनकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन चालक युवक को बाइक समेत काफी दूर तक घसी,टता ले गया और फिर मौके से फ,रार हो गया।
हा,दसे में सूरज यादव गंभीर रूप से घा,यल हो गए। उनके हाथ-पैर टूट गए, जबकि सिर, सीना और कंधे में भी गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद तिसरी पुलिस घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिसरी ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही युवक ने द,म तोड़ दिया। जमुआ अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृ,त घोषित कर दिया।
युवक की मौ,त की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आ,क्रोशित हो उठे। लोगों ने श,व को सड़क पर रखकर तिसरी बाजार में तिसरी-गिरिडीह मार्ग जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
सूचना मिलने पर तिसरी थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर और एसआई लव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम हटवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।




