झारखंड के राजू कुमार की तूफानी पारी ने जीता दर्शकों का दिल
पटना में खेले जा रहे इंडिया कप टेनिस क्रिकेट में झारखंड की टीम भले ही मुकाबला जीत नहीं सकी, लेकिन खिलाड़ियों के जज्बे और शानदार बल्लेबाजी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

झारखंड के राजू कुमार की तूफानी पारी ने जीता दर्शकों का दिल
पटना : पटना में खेले जा रहे इंडिया कप टेनिस क्रिकेट में झारखंड की टीम भले ही मुकाबला जीत नहीं सकी, लेकिन खिलाड़ियों के जज्बे और शानदार बल्लेबाजी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। टेनिस क्रिकेट में पहली बार उतर रही झारखंड की टीम ने अपने डेब्यू मुकाबलों में ही दमदार खेल दिखाकर सबका ध्यान खींच लिया।

पश्चिम बंगाल के खिलाफ खेले गए मैच में झारखंड के बल्लेबाज राजू कुमार ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 19 गेंदों में 57 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उनकी इस पारी में कई आकर्षक चौके और छक्के देखने को मिले, जिससे मैदान में मौजूद दर्शक रोमांचित हो उठे।
हालांकि झारखंड की टीम यह मुकाबला अपने नाम नहीं कर सकी, लेकिन बल्लेबाजों ने जिस तरह से कम्बैक करते हुए आक्रामक खेल दिखाया, वह काबिल-ए-तारीफ रहा। खासकर राजू कुमार की विस्फोटक पारी ने मैच का माहौल ही बदल दिया और दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिला ।
कुल मिलाकर झारखंड की टीम ने अपने पहले ही इंडिया कप में जुझारू प्रदर्शन कर यह संकेत दे दिया है कि आने वाले मुकाबलों में वह किसी भी टीम को कड़ी टक्कर देने की क्षमता रखती है।




