Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

संविधान संशोधन विधेयक 2025 बिल के विरोध में झामुमो ने किया केंद्र सरकार का पुतला दहन

झामुमो केन्द्रीय समिति के निर्देशानुसार रविवार को बस स्टैंड स्थित झामुमो जिला कार्यालय से जुलूस निकालकर टावर चौक रैली के रूप में पहुंचे और केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए संविधान संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में केन्द्र सरकार का पुतला दहन गया।

संविधान संशोधन विधेयक 2025 बिल के विरोध में झामुमो ने किया केंद्र सरकार का पुतला दहन

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : झामुमो केन्द्रीय समिति के निर्देशानुसार रविवार को बस स्टैंड स्थित झामुमो जिला कार्यालय से जुलूस निकालकर टावर चौक रैली के रूप में पहुंचे और केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए संविधान संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में केन्द्र सरकार का पुतला दहन गया।
इस मौके पर जिला एवं प्रखंड कमेटियों के पदाधिकारियों के साथ-साथ सभी सक्रिय कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस काला कानून के खिलाफ लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा को लेकर अपना आवाज बुलंद किया
कार्यक्रम की अध्यक्षता महालाल सोरेन ने की तथा संचालन अजीत कुमार पप्पू ने किया।

मुख्य अतिथि के रूप में जमुआ पूर्व विधायक केदार हाज़रा उपस्थित थे वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक केदार हाज़रा ने कहा कि
“संविधान संशोधन विधेयक 2025 लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर करने वाला है। यह विधेयक जनता की मूल भावना और अधिकारों के खिलाफ है। झारखंड मुक्ति मोर्चा हमेशा संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए संघर्ष करता आया है और आगे भी करता रहेगा।

केन्द्र सरकार को जनता की आवाज दबाने का प्रयास महँगा पड़ेगा। वही अजीत कुमार पप्पू ने कहा कि
“यह विधेयक जनता की आवाज को दबाने और अधिकारों को छीनने वाला है। झामुमो सड़क से सदन तक इस बिल का विरोध करेगा। गिरिडीह की जनता इसका कड़ा जवाब देगी और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर कदम पर साथ खड़ी रहेगी। मौके पर
महालाल सोरेन, शहनवाज अंसारी, दिलीप मंडल, प्रणव वर्मा, कोलेश्वर सोरेन, नुनूराम किस्कू, दिलीप रजक,
विजय सिंह, राकेश रॉकी, हलधर राय, चाँद रशीद, चांदमल मरांडी, प्रधान मुर्मू,

सुमित कुमार, राकेश रंजन, ओम प्रकाश वर्मा, भैरव वर्मा, अभय सिंह, शिवम आजाद, मो. मज़ीद, इम्तियाज़ अख़री, नारायण यादव, मो. हसनैन, मो. आबिद, अशोक राम, किसुन सोरेन, अनवर अंसारी, राकेश सिंह टुनन्ना, लोकनाथ सहाय, बाबूराम हाँसदा, मो० अकील सोनू, महावीर मुर्मू, बिरजू मरांडी, दीपक पांडेय, विवेक सिन्हा सहित सेकड़ो संख्या में जेएमएम कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button