चलकुशा विधायक एवं जिप सदस्य के प्रयास से मिला ट्रांसफार्मर
चलकुशा विधायक एवं जिप सदस्य के प्रयास से मिला ट्रांसफार्मर

चलकुशा विधायक एवं जिप सदस्य के प्रयास से मिला ट्रांसफार्मर
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग/चालकुशा : बरकट्ठा विधानसभा विधायक अमित कुमार यादव और जिला परिषद सदस्य सविता सिंह के प्रयास से चलकुशा प्रखंड के मनैया पंचायत के मनैया को 100 केवीए का ट्रांसफर दिया गया। विगत 3 महीने से ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश थे। वही विद्यार्थियों को बिजली नहीं रहने के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। जिसकी सूचना मिलते ही बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव और जिप सदस्य सविता सिंह ने संज्ञान लेकर संबंधित वरीय पदाधिकारी को सूचना दी। ट्रांसफार्मर मिलने पर ग्रामीण और विद्यार्थियों ने विधायक और जिप सदस्य के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया।

उसके बाद जिप सदस्य पूर्व मुखिया सुभाष ठाकुर धनेश्वर सिंह के द्वारा विधिवत फीता काटकर और नारियल फोड़कर ट्रांसफार्मर को चालू किया गया। जीप सदस्य ने कही की चलकुशा प्रखंड क्षेत्र में कहीं भी ट्रांसफार्मर खराब हो तो इसकी सूचना तुरंत हमें दें, शीघ्र समस्या का समाधान करने का प्रयास करूंगी। इस कार्यक्रम में सिकंदर सिंह, मनीला यादव, छत्रु सिंह, मुद्रिका सिंह, सुखदेव सिंह, पूरन सिंह, बादल राणा, गौतम सिंह, चमेली देवी, आशा देवी कलावती देवी, गीता देवी रेखा देवी समेत अन्य ग्रामीण और विद्यार्थी मौजूद थे।



