Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

शिक्षा ही समाज का असली निवेश है, शिक्षक उसके निर्माता हैं – विधायक संजीव सरदार

पोटका प्रखंड अंतर्गत भाटिन पंचायत के जादूगोड़ा उच्च विद्यालय में शुक्रवार को स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से शिक्षक-अभिभावक वार्षिक मिलन समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

शिक्षा ही समाज का असली निवेश है, शिक्षक उसके निर्माता हैं – विधायक संजीव सरदार

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर/ पोटका

पोटका प्रखंड अंतर्गत भाटिन पंचायत के जादूगोड़ा उच्च विद्यालय में शुक्रवार को स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से शिक्षक-अभिभावक वार्षिक मिलन समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पोटका विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर विधिवत दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

वही विद्यालय प्रांगण में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने विधायक संजीव सरदार को पारंपरिक कला नृत्य के साथ भव्य स्वागत किया। इस मौके विधायक संजीव सरदार ने कहा कि शिक्षक केवल किताबों का ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि वे जीवन को सही दिशा दिखाने का कार्य करते हैं। वे हमें सही और गलत का फर्क समझाते हैं, अनुशासन और संस्कार सिखाते हैं

और हमारे सपनों को पंख देते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में हर शिक्षक का योगदान अमूल्य है, चाहे वह स्कूल का हो, कॉलेज का या कोई ऐसा व्यक्ति जिसने हमें कुछ नया सिखाया हो।उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार आबुआ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में लगातार सहायता प्रदान कर रही है।

विधायक ने आश्वस्त किया कि वे हमेशा शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों और अभिभावकों के साथ खड़े रहेंगे। मौके पर प्रधानाध्यापक तपन कुमार साहू, एंजेला सीमा वाड़ा, रीना कुमारी, रजली माई टुडू, सोमा महतो, देवेंद्र कुमार, शंकर सिंह, अनीता टोप्पो, रघुनाथ महतो वहीं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमेश सोरेन, पूजा सरदार, रीना देवी, संदिर बाँकीरा, रीना दे, कविता हो, चंपावती पात्रों उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button