Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते ही गिरिडीह के कई पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म, उपभोक्ता परेशान l

गिरिडीह देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच गिरिडीह जिले के कई पेट्रोल पंपों पर तेल की किल्लत देखने को मिल रही है।

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते ही गिरिडीह के कई पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म, उपभोक्ता परेशान l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच गिरिडीह जिले के कई पेट्रोल पंपों पर तेल की किल्लत देखने को मिल रही है। अचानक बढ़ी मांग और आपूर्ति प्रभावित होने के कारण कई पेट्रोल पंपों में पेट्रोल उपलब्ध नहीं रहने से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

शहर सहित आसपास के इलाकों में लोग सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों में नजर आए। कई पंपों पर “पेट्रोल उपलब्ध नहीं है” का बोर्ड लगाए जाने से लोगों में नाराजगी भी देखी गई। खासकर बाइक और चारपहिया वाहन चालकों को एक पंप से दूसरे पंप तक भटकना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, दाम बढ़ने की खबर के बाद लोगों ने बड़ी मात्रा में पहले ही पेट्रोल-डीजल भरवाना शुरू कर दिया, जिससे कई पंपों का स्टॉक तेजी से खत्म हो गया। वहीं कुछ पंप संचालकों ने बताया कि जल्द ही नई खेप पहुंचने की उम्मीद है और स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।

तेल नहीं मिलने से आम लोगों के साथ-साथ यात्री वाहन, मालवाहक वाहन और रोजमर्रा के कामकाज पर भी असर पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से जल्द आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है ताकि आमजन को राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button