Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

राष्ट्रीय संगोष्ठी में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी प्रो. नीतिशा खलखो

मैथन बी.एस.के. कॉलेज, मैथन की हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. नीतिशा खलखो को बिहार के भभुआ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय संगोष्ठी में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

राष्ट्रीय संगोष्ठी में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी प्रो. नीतिशा खलखो

निरसा : मैथन बी.एस.के. कॉलेज, मैथन की हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. नीतिशा खलखो को बिहार के भभुआ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय संगोष्ठी में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह संगोष्ठी 22-23 अगस्त 2025 को सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज एवं भूपेश गुप्त कॉलेज, भभुआ (वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा) द्वारा भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद (ICHR), नई दिल्ली तथा शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास (SSUN) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।

संगोष्ठी का विषय है – “आदिवासी भाषा, साहित्य, संस्कृति एवं इतिहास लेखन में नव विमर्श”। दो दिवसीय इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में देश भर के विद्वान, शोधार्थी और शिक्षाविद एक मंच पर आदिवासी भाषा, साहित्य, संस्कृति और ऐतिहासिक विमर्श से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे।

प्रो. नीतिशा खलखो का कहना है कि इस संगोष्ठी में सहभागिता से आदिवासी साहित्य, संस्कृति और इतिहास के नए दृष्टिकोणों को समझने और साझा करने का अवसर मिलेगा। साथ ही झारखंड के कोयलांचल के जीवन की कुछ चुनौतियां और उसके समाधान की तरफ अकादमिक चिंतन को आगे बढ़ाया जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button