Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

वेटरन ऑर्गेनाइजेशन, गिरिडीह द्वारा गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया कारगिल विजय दिवस l

वेटरन ऑर्गेनाइजेशन, गिरिडीह (झारखंड) के तत्वावधान में शनिवार को कारगिल विजय दिवस पूरे श्रद्धा, सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया।

वेटरन ऑर्गेनाइजेशन, गिरिडीह द्वारा गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया कारगिल विजय दिवस l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : वेटरन ऑर्गेनाइजेशन, गिरिडीह (झारखंड) के तत्वावधान में शनिवार को कारगिल विजय दिवस पूरे श्रद्धा, सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के अमर शहीदों एवं वीर सैनिकों के अदम्य साहस, पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में एसडीपीओ जितवाहन उरांव, एसडीएम धीरेन्द्र कुमार, भारत विकास परिषद के राज्य समन्वयक देवेंद्र सिंह, रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, अधिवक्ता संघ के सचिव चुन्नू कांत, अभियंता विनय कुमार सिंह, जी.डी. बगड़िया ग्रुप के निदेशक अजय बगड़िया, गिरिडीह कॉलेज के प्रोफेसर डी.के. वर्मा तथा जी.डी. बगड़िया बी.एड. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. कुशवाहा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वीर नारियों प्रेमलता पाठक, शीला पांडेय एवं जोनहा हेंब्रम का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। साथ ही कारगिल युद्ध के वीर योद्धा विजय कुमार वर्मा, बच्चू मंडल, जगदीश प्रसाद, रामनारायण कुमार तथा अशोक कुमार की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को विशेष गौरव प्रदान किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन नवीन कांत सिंह ने किया। समारोह का शुभारंभ जी.डी. बगड़िया बी.एड. कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत ‘वंदे मातरम्’ से हुआ। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। वहीं गिरिडीह कॉलेज की छात्राओं ने आकर्षक गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के क्रम में प्रमोद कुमार, अविनाश कुमार एवं मुन्नी देवी ने राष्ट्रभक्ति गीतों की मधुर प्रस्तुति देकर समूचे वातावरण को देशप्रेम की भावना से सराबोर कर दिया।

इस अवसर पर वेटरन ऑर्गेनाइजेशन के सचिव अमित कुमार, कैप्टन अरविंद सिंह, लाल किशोर मंडल, अनिल वर्मा, सुधीर कुमार, दशरथ किस्कू, विनोद मंडल, व्यास कुमार, प्रयाग मंडल, महादेव मंडल, जितेंद्र मंडल, अशोक कुमार शर्मा, राजेंद्र शर्मा, विजेंद्र प्रसाद, अमरेंद्र कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिक एवं देशभक्त उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पतंजलि परिवार के प्रभाकर कुमार सिंह, संजीव सिन्हा, सुरेश कुमार खत्री, पुष्पा शक्ति, प्रेमलता अग्रवाल, सुनीता बर्नवाल, बीरेंद्र बर्नवाल, नीलू बर्नवाल, अनीता गंगा तथा अनीता कुमारी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त वनवासी कल्याण केंद्र के सचिव अमित श्रीवास्तव एवं निशांत शर्मा ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

समारोह को संबोधित करते हुए उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का अद्वितीय शौर्य, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देशसेवा, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा की भावना को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय, वंदे मातरम् एवं अमर शहीदों के जयघोष के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button