विभिन्न मांगों को ले डीवीसी के विस्थापित प्रशासनिक भवन के समक्ष धरने पर बैठे
मैथन दामोदर वैली वास्तुहारा संग्राम समिति के बैनर तले डीवीसी के दर्जनों विस्थापितों ने डीवीसी मैथन के प्रशासनिक भवन के समक्ष प्रदर्शन करते हुए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए ।
विभिन्न मांगों को ले डीवीसी के विस्थापित प्रशासनिक भवन के समक्ष धरने पर बैठे
निरसा : विस्थापितों में फुट डालकर मुद्दा को भटकने में लगा है प्रबंधन। वासुदेव महतो
मैथन दामोदर वैली वास्तुहारा संग्राम समिति के बैनर तले डीवीसी के दर्जनों विस्थापितों ने डीवीसी मैथन के प्रशासनिक भवन के समक्ष प्रदर्शन करते हुए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए ।

इस दौरान समिति के अध्यक्ष वासुदेव महतो ने कहा कि प्रबंधन ना तो सुप्रीम कोर्ट और ना ही किसी जनप्रतिनिधि की बात सुन रहा है। प्रबंधन विस्थापितों के समस्या के समाधान करने के बजाय विस्थापितों में फूट डालकर असल मुद्दा से ध्यान भटकने में लगा है उन्होंने मांग किया कि विस्थापित को 15 लाख मुआवजा एवं विस्थापित गांव में सीएसआर के तहत विकास कार्य चलाएं ।
महतो ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही जामताड़ा जिले के केलाही ग्राम में एक फर्जी स्थापित के साथ डीवीसी के अधिकारी बैठक कर अपना पीठ खुद ही थपथपा लिया जबकि यह पहले से ही निर्धारित था । उन्होंने कहा कि उक्त मुद्दों को लेकर कई बार डीवीसी के अधिकारी एवं अध्यक्ष से वार्ता हो चुकी है किंतु हर बार प्रबंधन वादों से मुकर जाता है।