Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

विधायक संजीव सरदार ने सपरिवार हरिणा मुक्तेश्वरधाम में की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं के बीच बांटा चना-गुड़ एवं शरबत। कहा जल्द होगा बायो डायवर्सिटी पार्क का उद्घाटन।

हरिणा मेला के शुभारंभ अवसर पर सोमवार को पोटका विधायक संजीव सरदार सपरिवार मुक्तेश्वरधाम पहुंचे और बुढ़ा बाबा के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

विधायक संजीव सरदार ने सपरिवार हरिणा मुक्तेश्वरधाम में की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं के बीच बांटा चना-गुड़ एवं शरबत। कहा जल्द होगा बायो डायवर्सिटी पार्क का उद्घाटन।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर/पोटका

हरिणा मेला के शुभारंभ अवसर पर सोमवार को पोटका विधायक संजीव सरदार सपरिवार मुक्तेश्वरधाम पहुंचे और बुढ़ा बाबा के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के उपरांत उन्होंने मेला परिसर का निरीक्षण किया तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि रजो संक्रांति के अवसर पर आयोजित होने वाला हरिणा मेला कोल्हान के सबसे प्राचीन और ऐतिहासिक मेलों में से एक है। यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने बुढ़ा बाबा से क्षेत्र के लोगों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मेला के अवसर पर विधायक संजीव सरदार के सौजन्य से श्रद्धालुओं एवं पातभोक्ताओं के बीच चना-गुड़ और शरबत का वितरण किया गया। भीषण गर्मी के बीच श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और विधायक द्वारा की गई इस व्यवस्था की सराहना की। मेला परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही और भक्तों ने बुढ़ा बाबा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने मेला समिति एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी श्रद्धालु कतारबद्ध होकर एक ही लाइन से मंदिर में प्रवेश करें, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्ग श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखने को कहा। साथ ही पूरे मेला क्षेत्र में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा भीड़ प्रबंधन पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया।

विधायक ने कहा कि हरिणा मुक्तेश्वरधाम आज पूरे कोल्हान समेत पड़ोसी राज्यों के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है। यहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, इसलिए सभी व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर की जानी चाहिए।
विधायक संजीव सरदार ने कहा कि हरिणा मुक्तेश्वरधाम अब एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है। यहां निर्माणाधीन बायो डायवर्सिटी पार्क एवं मंदिर सौंदर्यीकरण का कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द इसका उद्घाटन राज्य के माननीय मुख्यमंत्री के हाथों कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र में पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय लोगों को भी लाभ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button