Breaking Newsताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

विधायक व जिला परिषद ने दुमदूमा विद्यालय चारदिवारी का किया शिलान्यास।

विधायक व जिला परिषद ने दुमदूमा विद्यालय चारदिवारी का किया शिलान्यास।

विधायक व जिला परिषद ने दुमदूमा विद्यालय चारदिवारी का किया शिलान्यास।

संवाददाता – मुन्ना यादव 

हजारीबाग:  चलकुशा प्रखंड अंतर्गत सेवाटांड़ पंचायत के ग्राम दुमदूमा मजार टोला में उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के चारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव एवं जिला परिषद सदस्य सबिता सिंह ने विधिवत पूजा अर्चना कर एवं नारियल फोड़कर किया। इस दौरान विधायक ने कहां विद्यालय के चार दिवारी निर्माण होने से बच्चों में पढ़ाई का माहौल बनेगा और बाहरी डिस्टर्ब से बचेंगे उन्होंने चार दिवारी बनाने वाले संवेदक को निर्माण कार्य का ससमय व गुणवत्तापूर्ण करने का निर्देश दिये। वहीं जिला परिषद सदस्य सविता सिंह ने कही की विद्यालय में चार दिवारी नहीं होने से सामाजिक तत्वों का घुसपैठ का डर बना रहता है छात्र-छात्रा असुरक्षित थे चार दिवारी बनने से विद्यालय सुरक्षित होंगे साथ ही अनुशासित होंगे।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह मुखिया प्रतिनिधि रामदेव यादव, सुबोध चौधरी, अशोक यादव,भुनेश्वर सोनार, राजेंद्र साव, गोविन्द चौधरी, रघु यादव, योगेंद्र यादव एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button