Breaking Newsअपराधटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

मुंहबोली बहन बनाकर ले गया, कई दिनों तक किया…

पंजाब की 23 साल की महिला ने अपने गांव के ही एक युवक पर धोखे से ले जाकर मारपीट और दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है।

मुंहबोली बहन बनाकर ले गया, कई दिनों तक किया…

पंजाब : पंजाब की 23 साल की महिला ने अपने गांव के ही एक युवक पर धोखे से ले जाकर मारपीट और दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का इल्जाम है कि आरोपी उसे मुंहबोली बहन कहता था और मजदूरी के बहाने अपने साथ ले गया।

पीड़िता के अनुसार, वह अपने पति और एक बच्चे के साथ गांव में मजदूरी(Worker’s) करती है। 23 मार्च को गांव का युवक मंगल सिंह उसे किन्नू तोड़ने के काम के बहाने अपने साथ ले गया।स्‍थानीय समाचार

Punjab से ले गया राजस्थान आरोप है कि इसी दौरान उसने महिला का मोबाइल फोन भी छीन लिया, ताकि वह किसी से संपर्क न कर सके। महिला ने बताया कि आरोपी उसे पंजाब(Punjab) से राजस्थान के अलग-अलग जगहों श्रीगंगानगर, जयपुर, बीकानेर और हरिद्वार ले जाता रहा और कई दिनों तक अपने कब्जे में रखकर उसके साथ मारपीट और बुरा सलूक करता रहा। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी बाद में उसे श्रीगंगानगर के एक गांव में अपने परिचित के घर छोड़कर फरार हो गया।

किसी तरह मौका पाकर उसने अपने पति को सूचना दी। इसके बाद उसका पति, ससुर और देवर मौके पर पहुंचे और उसे वापस लाकर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका मेडिकल कराया जा रहा है। पीड़िता के पति ने मीडिया को बताया कि 24 मार्च को ही थाना खुईयां सरवर में पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। वह पंजाब(Punjab) के अबोहर थाना खुईयां सरवर क्षेत्र के एक गांव की रहनेवाली है।

Related Articles

Back to top button