विजय किशोर प्रसाद के निधन के बाद सादगी से आयोजित हुई चित्रगुप्त पूजा, विनय कुमार सिन्हा के आवास पर हुआ मूर्ति पूजन
शहर के शिवदयाल नगर में इस वर्ष भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना श्रद्धा एवं सादगी के साथ संपन्न हुई। उल्लेखनीय है कि शिवदयाल नगर निवासी विजय किशोर प्रसाद के आवास पर वर्ष 2017 से लगातार चित्रगुप्त पूजा का आयोजन होता आ रहा था।

विजय किशोर प्रसाद के निधन के बाद सादगी से आयोजित हुई चित्रगुप्त पूजा, विनय कुमार सिन्हा के आवास पर हुआ मूर्ति पूजन
हजारीबाग: शहर के शिवदयाल नगर में इस वर्ष भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना श्रद्धा एवं सादगी के साथ संपन्न हुई। उल्लेखनीय है कि शिवदयाल नगर निवासी विजय किशोर प्रसाद के आवास पर वर्ष 2017 से लगातार चित्रगुप्त पूजा का आयोजन होता आ रहा था। प्रत्येक वर्ष इस अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिलता था। हालांकि, इस वर्ष विजय किशोर प्रसाद के निधन के कारण पूजा का आयोजन बेहद सादगीपूर्ण तरीके से किया गया। उनके निधन से समाज के लोगों में शोक का माहौल रहा।

इस वर्ष संरक्षक रामावतार प्रसाद, अध्यक्ष बिपिन बिहारी प्रसाद एवं उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा के नेतृत्व में विनय कुमार सिन्हा के आवास पर भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा का पूजन किया गया। पूरे विधि-विधान एवं धार्मिक परंपराओं के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इस आयोजन को सफल बनाने में मदन मोहन प्रसाद एवं विवेक कुमार सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान चित्रगुप्त से समाज, परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजन में लोगों ने आपसी एकजुटता और सामाजिक परंपराओं को बनाए रखने का संदेश भी दिया।
विजय किशोर प्रसाद के घर से वर्ष 2017 से शुरू की गई पूजा की परंपरा को इस वर्ष भी जारी रखा गया। भले ही आयोजन सादगी से हुआ, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था और भगवान चित्रगुप्त के प्रति समर्पण में कोई कमी नहीं रही।



