विजयादशमी के पावन अवसर पर हल्दी पोखर एवं हाता- में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के द्वारा विसर्जन जुलूस धूमधाम से निकल गया।
पोटका प्रखंड ग्रामीण क्षेत्र में विजयादशमी के पावन अवसर पर बुधवार को तीन पूजा कमेटी जुड़ी, रसूनचोपा व खैरपाल उत्कल क्लब छोड़ कर शेष 14 पूजा कमेटियों द्वारा मां दुर्गा , गणेश, कार्तिक लक्ष्मी, सरस्वती,की प्रतिमा का विसर्जन हर्षोल्लास से किया गया।

विजयादशमी के पावन अवसर पर हल्दी पोखर एवं हाता- में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के द्वारा विसर्जन जुलूस धूमधाम से निकल गया।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर /पोटका
पोटका प्रखंड ग्रामीण क्षेत्र में विजयादशमी के पावन अवसर पर बुधवार को तीन पूजा कमेटी जुड़ी, रसूनचोपा व खैरपाल उत्कल क्लब छोड़ कर शेष 14 पूजा कमेटियों द्वारा मां दुर्गा , गणेश, कार्तिक लक्ष्मी, सरस्वती,की प्रतिमा का विसर्जन हर्षोल्लास से किया गया। वहीं श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी हल्दी पोखर एवं हाता के द्वारा शाम को विसर्जन जुलूस निकाला गया।

इस जुलूस में ढोल- नगाड़ा की धुन से श्रद्धालु झूम उठे। हल्दी पोखर श्री श्री सर्वजनि दुर्गा पूजा कमेटी के द्वारा विसर्जन जुलूस में गोरिल्ला डांस का आयोजन किया गया, इस डांस को देखने के लिए काफी संख्या में भक्तों उमड़ पड़े। विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में भक्तों का भीड़ जुटी। विसर्जन के दौरान महिलाओं का सिंदूर खेला का घूम रही।

इस दौरान सुहागिन महिलाओं के द्वारा दुर्गा मां को सिंदूर अर्पित कर विदाई दी ओर महिलाओं ने एक दूसरे के साथ सिंदूर खेलकर मां को अश्रुपूरित नेत्रों से,, आसछे बोछोर आभार ऐशो मां कहकर पर्व की खुशियों को सांझा की। विसर्जन जुलूस मे सुरक्षा का ध्यान रखते हुए प्रशासन के अधिकारियों के साथ पुलिस बल तैनात रहे।



