Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

वरिष्ठ क्रिकेटर दुलाल चौधरी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, खिलाड़ियों ने याद किए उनके योगदान l

गिरिडीह के वरिष्ठ क्रिकेटर स्वर्गीय दुलाल चौधरी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

वरिष्ठ क्रिकेटर दुलाल चौधरी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, खिलाड़ियों ने याद किए उनके योगदान l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह के वरिष्ठ क्रिकेटर स्वर्गीय दुलाल चौधरी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरिडीह डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (जीडीसीए) के पूर्व जिला सचिव अजय बगैडिया ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पूर्व क्रिकेटरों, जीडीसीए के वर्तमान पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने भाग लेकर दिवंगत क्रिकेटर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय दुलाल चौधरी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व जिला सचिव अजय बगैडिया ने कहा कि स्वर्गीय दुलाल चौधरी का व्यक्तित्व और क्रिकेट के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने गिरिडीह जिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बचपन से ही वे एक उत्कृष्ट क्रिकेटर रहे और युवावस्था तक कई उच्च स्तरीय मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने जिले के उभरते खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें बेहतर क्रिकेटर बनाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि जब तक स्वास्थ्य ने साथ दिया, तब तक वे क्रिकेट से जुड़े रहे और आज भी युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

जीडीसीए के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. विद्या भूषण ने कहा कि स्वर्गीय दुलाल चौधरी तेजस्वी, कर्मठ और दूरदर्शी क्रिकेटर थे। उनकी पहचान केवल गिरिडीह तक सीमित नहीं थी, बल्कि पश्चिम बंगाल तक एक कुशल क्रिकेटर के रूप में थी। उनकी प्रतिभा, अनुशासन और कार्यनिष्ठा के कारण गिरिडीह को कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी मिले, जिन्हें उन्होंने अपने मार्गदर्शन से निखारा।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय दुलाल चौधरी के खेल और समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से गिरिडीह क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संतोष तिवारी, नील रतन खेतान ,मोहम्मद सिराज, मोहम्मद वसीम पार्थो घोष, अमिताभ घोष, अन्नू खान, नवीन सिन्हा, विपीन तिवारी, टूकई सेन गुप्ता, जॉय मजूमदार, अमित कुमार, विकास सिन्हा, ऋषिकेश मिश्रा , बबलू शर्मा, सहित कई क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button