Breaking Newsझारखण्डताजा खबरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षाहेल्थ

वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को लेकर लगातार है सक्रिय

वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को लेकर लगातार है सक्रिय

वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को लेकर लगातार है सक्रिय

पलामू : ब्यूरो रिपोर्ट

पलामू : वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट पलामू प्रमंडल की ऐसी सामाजिक संस्था है जो लगातार सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चल रही है।यह अभियान मुख्य तौर पर स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं

के बीच चलाया जाता है क्योंकि आज के बच्चे ही कल का भविष्य है ।टीन एज में आते-आते बच्चे सड़कों पर साइकिल ,बाइक, स्कूटी लेकर निकलने को उतावले होने लगते हैं ।इसलिए हमारा फोकस ऐसे बच्चों पर ही है जो स्कूल या कॉलेज के छात्र हैं ।कई बच्चे 18 साल की उम्र पूरी हुए बिना सड़कों पर दो पहिया वाहन लेकर निकल जाते हैं और बहुत बार अभिभावकों को यह पता भी नहीं होता ।ऐसे बच्चे कई बार दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं इसलिए *वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट* बच्चों के बीच सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाते हुए उन्हें गाड़ी चलाने की सही उम्र, हेलमेट का महत्व, ओवर स्पीड ओवरटेक न करने और सभी ट्रैफिक सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह देती है ।सबसे पहले बच्चों से यह अपील है कि बिना 18 साल की उम्र हुए सड़क पर गाड़ी लेकर न उतरें। साथ ही वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट तमाम अभिभावकों से करबद्ध प्रार्थना करती है कि प्यार, दुलार या मजबूरी वश बिना सही उम्र हुए अपने बच्चों को दो पहिया वाहन न चलाने दें। और अगर 18 साल की उम्र होने के बाद आप अपने बच्चों को दो पहिया वाहन देते हैं तो साथ ही सेफ्टी रेटिंग वाले अच्छे हेलमेट उन्हें जरूर गिफ्ट करें ।और यह शर्त भी रखें कि अगर हेलमेट पहने बिना वो वाहन चलाते हैं तो गाड़ी जब्त कर ली जाएगी।

इतना ही नहीं बच्चों को हेलमेट का महत्व समझाने के लिए खुद अभिभावकों को भी हेलमेट पहनने और ट्रैफिक रूल्स का पालन करने की जरूरत है। वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट अभी तक 28 -29 हजार बच्चों के बीच सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चला चुकी है। इस अभियान में मुख्य तौर पर युवा साथी मयूरेश द्विवेदी, लक्ष्य श्रेष्ठ, मन्नत सिंह बग्गा ,महिलाओं में राखी सोनी, कंचन गुप्ता, फरहा नाज, रिनू शर्मा , संध्या अग्रवाल आदि लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करती हैं। और इस टीम का नेतृत्व वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की सचिव शर्मिला वर्मा करती हैं ।बतौर अतिथि इस अभियान में प्रसिध्द हड्डी रोग विशेषज्ञ प्रवीण सिद्धार्थ, ब्लॉगर अभिषेक तिवारी ।जैसा कि आप सभी जानते हैं कि जनवरी माह में सड़क सुरक्षा सप्ताह और राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जाता है ।इसका उद्देश्य है लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना ताकि वे तमाम नियमों का पालन करें। और दुर्घटना होने की संभावना कम से कम हो ।यह संस्था लोगों को हेलमेट लगाओ जीवन बचाओ का स्लोगन भी देती है। क्योंकि सड़कों पर दुर्घटना के दौरान सबसे ज्यादा मौतें सिर में चोट लगने से होती हैं। वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट लोगों से यह भी अपील करती है कि अगर आपके सामने किसी व्यक्ति का एक्सीडेंट हो जाए तो वीडियो बनाने की बजाय जल्द से जल्द उसे अस्पताल पहुंचाने की हर संभव कोशिश करें। यह बहुत ही नेक कार्य है और उस समय जो गोल्डन ऑवर होता है उसमें अगर दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति समय से अस्पताल पहुंच जाता है तो उसका जीवन बच जाता है। और आप बहुत बड़े पुण्य के भागी होते हैं । वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट को ट्रैफिक प्रभारी का भी भरपूर सहयोग मिलता है और उनके साथ भी इस संस्था के लोग जुड़कर कई सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम भी करते हैं।

इस संस्था के इस अभियान की चाहुंओर चर्चा है और लोग उनके कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हैं। संस्था की सचिव शर्मिला वर्मा का यह कहना है कि हमारा उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोगों को, बच्चों को और उनके पेरेंट्स को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दें ।और उनका पालन करने के लिए उन्हें प्रेरित करें ।ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके।

Related Articles

Back to top button