Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट पलामू प्रमंडल की एकमात्र ऐसी संस्था है जो लगातार सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान वर्षों से चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है ।

पलामू : वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट पलामू प्रमंडल की एकमात्र ऐसी संस्था है जो लगातार सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान वर्षों से चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है । इस ट्रस्ट की सचिव शर्मिला वर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पहले 25 दिसंबर से 1,2 जनवरी ता बहुत सी सड़क दुर्घटनाएं पलामू में होती थीं ।

लेकिन इसबार पिकनिक सीजन में ऐसा कुछ नहीं हुआ। यह शुभ संकेत है ।उन्होंने यह भी कहा कि इसका श्रेय हम सिर्फ अपने प्रयासों को नहीं देते बल्कि रेडियो, टीवी, समाचार पत्रों एवं प्रशासन सभी के सामूहिक प्रयास से ही यह संभव हुआ है ।फिर भी हमें अभी और मेहनत करने की जरूरत है ताकि एक एक व्यक्ति जागरूक हो और सड़कों पर जिगजैग गाड़ी चलाने वाले कम उम्र के युवाओं पर नकेल कसी जाए।

विदित है कि कम उम्र में गाड़ी चलाने वाले, नशे में गाड़ी चलाने वाले , ओवरस्पीड रखने वाले , ट्रिपल लोडेड लोग ही दुर्घटनाओं को अंजाम देते हैं इसलिए इनपर नकेल कसने की सख्त जरूरत है ।शर्मिला वर्मा ने यह भी कहा कि एक जनवरी से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा जागरूकता माह मनाया जाता है ।

इस माह में भी हमारी संस्था विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक करेगी। तमाम लोगों से अपील है कि आप सड़कों पर हमेशा सजग रहें और तमाम& सुरक्षा नियमों का पालन करें और अगर रास्ते में कोई व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त हो जाए तो उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाएं । राहवीर योजना के तहत सरकार इसके लिए आपको पुरस्कार स्वरूप 25 हजार रुपए देगी .

Related Articles

Back to top button