भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने गिरिडीह पचंबा- जमुआ मुख्य मार्ग सहित जिले जमा पानी और गांवों की जर्जर सड़कों को लेकर गिरिडीह उपायुक्त राम निवास यादव को ज्ञापन सौंपा

गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव के नेतृत्व में शुक्रवार को भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने गिरिडीह पचंबा- जमुआ मुख्य मार्ग सहित जिले के बुढ़वा आहार, रेल्वे अन्डरपास पर जमा पानी, शंकर चक मार्ग, हरिचक रेल्वे अन्डरपास पर जमाव पानी, सलैया स्टेशन मार्ग, धनवार, घोड़थम्बा के पंचरूखी से पहाड़पुर व महुवाटांड होते हुए, बरसिंघी कला चौक, गिरिडीह जामताड़ा स्टेट हाईवे पर डी. ए. वी. स्कूल समीप स्थित पुरानी पुलिया, सिरसिया, पतारी, गादी, महदैया, जंगलपुर, सुईयांटांड, जमुनियाटांड़, शहर पूरा सहित अन्य कई गांवों की जर्जर सड़कों को लेकर गिरिडीह उपायुक्त राम निवास यादव को ज्ञापन सौंपा.

सुरेश साव ने खासकर कर बुढ़वा आहार के पास सड़क की स्थिति से उपायुक्त को अवगत कराया. उन्होंने कहा कि पूरे जिले में सड़क की स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि इस सरकार में शासन और प्रशासन मुख दर्शक बनी हुई है। पूरे जिले मे सड़क की हालात बेहद जर्जर है. जिस कारण आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है।
सुरेश साव ने कहा कि अभी पर्व त्यौहार का दिन है रोड मे पानी जमाव रहता है, हर जगह गड्ढे है जिससे दूर दराज के ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है.श्री साव ने कहा कि हेमन्त सरकार के नकारेपन और स्थानीय जनप्रतिनिधि के कारण गिरिडीह में सड़कों की स्थिति बद से बदत्तर हो गई है।
उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में भ्रस्टाचार, लूटपाट और बेरोजगारी चरम सीमा पर है, इस सरकार में किसी को भला नहीं है।
सुरेश साव ने पर्व त्योहारों से पहले सड़क मरम्मती करने की अपील की।
साथ में भाजपा नगर अध्यक्ष हरमिन्दर सिंह बग्गा, पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, भाजपा नेता दिनेश यादव, अमर सिंहा, प्रदीप राय मौजूद रहे।