Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर भाजपा ने निकाला रन फॉर यूनिटी

गिरिडीह, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रतिक भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी एवं पटेल सेवा संघ गिरीडीह के संयुक्त तत्वाधान में भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे एवं पटेल सेवा संघ के अध्यक्ष शिव पूजन पटेल की नेतृत्व में झंडा मैदान से टावर चौक, जिला परिषद ,मकतपुर चौक ,कालीबाड़ी चौक, शिव मोहल्ला होते हुए बड़ा चौक तक भव्य रूप से रन फॉर यूनिटी एकता दौड़ संपन्न

लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर भाजपा ने निकाला रन फॉर यूनिटी

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रतिक भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी एवं पटेल सेवा संघ गिरीडीह के संयुक्त तत्वाधान में भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे एवं पटेल सेवा संघ के अध्यक्ष शिव पूजन पटेल की नेतृत्व में झंडा मैदान से टावर चौक, जिला परिषद ,मकतपुर चौक ,कालीबाड़ी चौक, शिव मोहल्ला होते हुए बड़ा चौक तक भव्य रूप से रन फॉर यूनिटी एकता दौड़ संपन्न

होकर सभा में परिणत हुयी, जिसमें पटेल सेवा संघ, भारतीय जनता पार्टी, पटेल जयंती समारोह समिति, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विश्व हिंदू परिषद एवं एकल अभियान सहत गिरिडीह के सम्मानित नागरिक काफी संख्या में शामिल थे, कार्यक्रम का संचालन मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ राज टेलकम के निदेशक रवि रंजन पटेल, विक्रमादित्य क्लासेस के निदेशक कुमार गौरव मृगेंद्र कुमार, अधिवक्ता कौशलेंद्र कुमार ,भाजपा नगर अध्यक्ष हरमेनदर सिंह बग्गा, युवा अध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी आदि लोगों के द्वारा किया गया,

उक्त अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा बताया गया की यह राष्ट्र की चेतना को जगाने वाला अभियान है, यह अभियान भारत सरकार और माई भारत की पहल है, जिसमें निबंध प्रतियोगिता वाद-विवाद प्रतियोगिता सरदार पटेल जी के जीवनी पर संगोष्ठी नुक्कड़ नाटक आदि कार्यक्रम एक महीना के अंतर्गत सभी विधानसभाओं में किया जाएगा जिसमें गिरिडीह के सभी नागरिकों से कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपील किया गया, कार्यक्रम के संयोजक सेवानिवृत्ति इंजीनियर विनय कुमार सिंह द्वारा बताया गया की कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाना समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और एकता की भावना को मजबूत करना,

उनके द्वारा यह भी बताया गया की भारत रत्न सरदार पटेल देश की स्वतंत्रता के समय बिखरे हुए 562 रियासतों को एकीकरण कर एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने का कार्य किये, जिसे देश की जनता कभी भूल नहीं सकती है, यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन भागीदारी से राष्ट्र निर्माण के विजन से प्रेरित है, पटेल संघ के अध्यक्ष शिवपूजन पटेल द्वारा कार्यक्रम की सफलता के लिए आए हुए सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया गया, कार्यक्रम के जिला संयोजक भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र वर्मा द्वारा बताया गया की जिला स्तरीय पदयात्राएं 31 अक्टूबर से 25 नवंबर 2025 तक संपन्न होगा

जिसमें सभी जिलों में तीन दिन तक 8 से 10 किलोमीटर लंबी पदयात्रा होगी इसके बाद 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक राष्ट्रीय पदयात्रा का कार्यक्रम है जिसमें पटेल जी के जन्म स्थान से स्टैचू ऑफ यूनिटी केवड़िया तक 152 किलोमीटर की पदयात्रा का कार्यक्रम है जिसमें गांव में सामाजिक विकास कार्यक्रम मै एनएसएस के स्वयंसेवक एनसीसी कैडेट और युवा लीडर भाग लेंगे इस क्रम में उनके जीवन पर विकसित भारत की प्रदर्शनी एवं विविध संस्कृति का उत्सव मनाया जाएगा

हर शाम सरदार गाथा होगी कार्यक्रम में महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर विनीता कुमारी द्वारा कार्यक्रम के पोर्टल से जुड़कर देश के युवा वर्ग इस ऐतिहासिक पहल से जुड़े और अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराते, कार्यक्रम में युवा से लेकर वरिष्ठ नागरिक तक सभी मिलकर देश के इतिहास को याद करते हैं उक्त अवसर पर कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव के द्वारा बताया गया की अमृत पीढ़ी यानी आज के युवाओं की भूमिका पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाने के लिए आज गिरिडीह जिला में सरदार@150 यूनिटी मार्च की शुरुआत किया गया जो एक भारत आत्मनिर्भर भारत के क्रम में है,
उक्त अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष मुकेश जालान अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रकाश दास सुरेश मंडल,लालू दा , निशु सिंन्हा, ज्योति शाहा,, सावन कुमार सुरेंद्र यादव ऋतिक चंद्रवंशी धरणीधर सिंन्हा उदय सिंह बनारसी सिंह ऋतिक चंद्रवंशी, रोहित कुमार, रितिक सिंह सहित , एनसीसी कैडेट, छात्र-छात्राएं समाजसेवी एवं काफी संख्या में बुद्धिजीवी एवं सामाजिक नागरिक मौजूद थे,

Related Articles

Back to top button