Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

लेवी मांगने वाले चार अपराधियों को गिरिडीह पुलिस ने दबोचाचार मोबाइल बरामद।

लेवी मांगने वाले चार अपराधियों को गिरिडीह पुलिस ने दबोचाचार मोबाइल बरामद।

लेवी मांगने वाले चार अपराधियों को गिरिडीह पुलिस ने दबोचाचार मोबाइल बरामद।

गिरीडीह: गिरिडीह के बगोदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चार अपराधियों को दबोचने में सफलता पाया। गिरफ्तार चारों अपराधियो को लेकर शनिवार की शाम एसपी डॉक्टर विमल कुमार और एसडीपीओ धनंजय राम ने प्रेसवार्ता कर बताया की गिरफ्तार चारों अपराधी हजारीबाग के अलग अलग इलाके के है। लेकिन इन्ही चारो अपराधियों ने थाना क्षेत्र के खेतकाे गांव में निर्माणाधीन पुल के ठेकेदार के मुंशी से लेवी की मांग किया था। एसपी और एसडीपीओ ने बताया की गिरफ्तार अपराधियो में टाटीझरिया थाना इलाके के खेरका गांव निवासी डेगलाल बासके, इसी थाना इलाके के चुरचू गांव निवासी महावीर सोरेन, विष्णुगढ़ थाना इलाके के चित्रामो गांव निवासी रामलाल मरांडी और दिनेश मांझी शामिल हैं। एसपी और एसडीपीओ ने बताया की इन चारो अपराधियों के पास बरामद मोबाइल में जितने काल डिटेल मिले है, वो सारे लेवी मांगने से जुड़ा हुआ है।

और इन चारो ने प्रतिबंधित संगठन एनएसपीएम के नाम कर खेतकों में बन रहे पुल के ठेकेदार से लाखो की लेवी की मांग किया। इस दौरान इन चारो अपराधियों ने पुल निर्माण के कार्य में लगे मजदूरों के साथ भी मारपीट किया था। बताया की चारो अपराधी इस इलाके के किसी योजना के ठेकेदार से लेवी की मांग करते रहे थे। और पहले भी जेल जा चुके है।

Related Articles

Back to top button