लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट ने जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए
कड़ाके की ठंड को देखते हुए लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट द्वारा शहर के चार स्थानों—तिरंगा चौक, सुभाष पब्लिक स्कूल, बक्सीडीह रोड एवं सिहोडीह—में 200 से अधिक जरूरतमंद महिला-पुरुषों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट ने जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : कड़ाके की ठंड को देखते हुए लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलिट द्वारा शहर के चार स्थानों—तिरंगा चौक, सुभाष पब्लिक स्कूल, बक्सीडीह रोड एवं सिहोडीह—में 200 से अधिक जरूरतमंद महिला-पुरुषों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

क्लब अध्यक्ष लायन दशरथ प्रसाद ने बताया कि ठंड के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए क्लब के सदस्यों ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जरूरतमंदों को कंबल देने का निर्णय लिया। वहीं, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश ने कहा कि लायन इंटरनेशनल का स्लोगन “जहां जरूरत, वहां हम” है, और इसी भावना के तहत यह सेवा कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि क्लब मानव सेवा के कार्यों में सदैव अग्रणी रहा है।

क्लब सचिव लायन सुदीप गुप्ता ने बताया कि भविष्य में भी क्लब द्वारा मानव सेवा से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कंबल पाकर लाभार्थियों ने खुशी जाहिर की और क्लब के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में क्लब निदेशक लायन संजय कुमार सिंह, लायन राजेश कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष लायन गुंजन कुमार शर्मा, लायन विकास गुप्ता, लायन उदय भदानी, लायन अनिता गुप्ता, लायन अरुण कुमार साव, लायन राहुल कृष्णा, लायन अवनीश अंशु, लायन शत्रुघ्न कुमार सिंह, लायन सुजीत लोहानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।


