Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

रिवॉल्वर की नोक पर गार्ड बंधक, निर्माणाधीन पावर हाउस में लाखों की लूट से मचा हड़कंप

गांडेय प्रखंड के मडवाटांड़ में निर्माणाधीन पावर हाउस में देर रात हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर सनसनी फैला दी।

रिवॉल्वर की नोक पर गार्ड बंधक, निर्माणाधीन पावर हाउस में लाखों की लूट से मचा हड़कंप

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : गांडेय प्रखंड के मडवाटांड़ में निर्माणाधीन पावर हाउस में देर रात हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर सनसनी फैला दी। बदमाशों ने रिवॉल्वर दिखाकर वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बना लिया और इसके बाद पावर हाउस में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।

बताया जा रहा है कि अपराधियों ने ट्रांसफार्मर में लगे तांबे के तार सहित अन्य सामान की लूट की। इतना ही नहीं, बदमाशों ने ट्रांसफार्मर के चिमनी बुश और तेल को भी नुकसान पहुंचाया, जिससे पावर हाउस को काफी क्षति होने की बात सामने आ रही है।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेते हुए जांच शुरू की।

वहीं, गांडेय इंस्पेक्टर कमलेश पासवान ने बताया कि पुलिस को सुबह घटना की जानकारी मिली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल अपराधियों की पहचान तथा गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

हथियार के बल पर गार्ड को बंधक बनाकर निर्माणाधीन पावर हाउस में लूट की इस वारदात ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button